शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
लालबाग की तिजोरी:दावेदारों की मौजूदगी में खुलेगी 100 किलो की तिजोरी, चाबी किसी के पास नहीं – The Lalbagh Safe: 100-kg Safe To Be Opened In The Presence Of Claimants; No One Possesses The Key.
इंदौर

लालबाग की तिजोरी:दावेदारों की मौजूदगी में खुलेगी 100 किलो की तिजोरी, चाबी किसी के पास नहीं – The Lalbagh Safe: 100-kg Safe To Be Opened In The Presence Of Claimants; No One Possesses The Key.

November 19, 2026


The Lalbagh Safe: 100-kg safe to be opened in the presence of claimants; no one possesses the key.

परिसर में मिली पुरानी तिजोरी

विस्तार

इंदौर के लालबाग परिसर में मिली तिजोरी का रहस्य अभी भी बरकरार है। 100 किलो वजनी इस तिजोरी की चाबी मालिकाना हक जताने वाली महिला के पास भी नहीं है। उधर, खासगी ट्रस्ट ने भी तिजोरी पर दावा जताते हुए पुरातत्व विभाग को एक पत्र सौंपा है। इसमें मांग की गई है कि तिजोरी ट्रस्ट के पदाधिकारियों की मौजूदगी में खोली जाए, ताकि उसमें राजपरिवार से जुड़ी सामग्री या दस्तावेजों की जानकारी मिल सके।

अफसर तिजोरी की नई चाबी बनवाएंगे और नियमों का पालन करते हुए दावेदारों की मौजूदगी में इसे खोला जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। फिलहाल अफसर विशेषज्ञों से तिजोरी की सफाई करवाएंगे। लंबे समय तक खुले में पड़े रहने के कारण तिजोरी के ज्यादातर हिस्सों पर जंग लग गई है और मिट्टी भी जम गई है। विशेषज्ञों की मदद से तिजोरी की केमिकल से सफाई कराई जाएगी, ताकि उस पर बने चिह्नों और अन्य निशानियों के आधार पर उसके मालिकाना हक से जुड़ी जानकारी जुटाई जा सके।

तिजोरी का हैंडल भी टूटा हुआ है और उसमें चाबी लगाने का छेद भी नहीं है। लालबाग परिसर में रहने वाली महिला वंदना सोनी ने तिजोरी पर अपना हक जताया है, लेकिन अभी तक उन्होंने इस संबंध में अफसरों के सामने कोई सबूत पेश नहीं किया है।

महिला का कहना है कि तिजोरी 50 साल से भी ज्यादा पुरानी है। पहले यह गुना स्थित उनके पैतृक निवास पर रखी हुई थी। बाद में जब परिवार इंदौर आया तो तिजोरी को भी अपने साथ ले आया। हालांकि, महिला ने अभी तक पुरातत्व विभाग के अफसरों के सामने लिखित रूप से तिजोरी पर अपना दावा प्रस्तुत नहीं किया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X