शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हाथ जेब में, आंखों पर चश्मा… बच्चे की लगी लॉटरी! अब सालोंसाल फ्री मिलेगी यह चीज; 13.7 करोड़ का चक्कर क्या?
वायरल

हाथ जेब में, आंखों पर चश्मा… बच्चे की लगी लॉटरी! अब सालोंसाल फ्री मिलेगी यह चीज; 13.7 करोड़ का चक्कर क्या?

November 19, 2026


Last Updated:

महाराष्ट्र के दो साल के रुद्रांश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. नए स्कूटर के सामने चश्मा लगाकर उसके स्टाइलिश पोज ने 13.7 करोड़ व्यूज बटोर लिए. लेकिन इस वीडियो से उसे ऐसा तोहफा मिला है, जो उसकी पूरी जिंदगी बदल सकता है. आखिर क्या है यह खास तोहफा?

हाथ जेब में, आंखों पर चश्मा… बच्चे की लगी लॉटरी! सालोंसाल फ्री मिलेगी यह चीजZoom

छोटे स्वैग ने बदल दी किस्मत

सोशल मीडिया में आए दिन छोटे बच्चों के वीडियो देखने को मिलते हैं. कभी उनकी मासूमियत दिल छू लेती है तो कभी उनकी उट-पटांग हरकतें हमें हंसा देती है.महाराष्ट्र के दो साल के एक बच्चे बिना कुछ किए ही ऐसा जलवा बिखेरा है कि इंटरनेट पर लोग उसके स्टाइल के फैन हो गए हैं. नए स्कूटर के सामने चश्मा लगाकर और हाथ जेब में डालकर उसने ऐसा पोज दिया कि देखते ही देखते वीडियो पर 137 मिलियन व्यूज आ गए. लेकिन इस वायरल वीडियो से बच्चे को सिर्फ पहचान ही नहीं मिली, बल्कि उसके भविष्य के लिए एक बड़ा तोहफा भी मिल गया, जिसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की थी.

महाराष्ट्र के यवतमाल में रहने वाले दो साल के रुद्रांश सिंह ठाकुर 9 नवंबर को अपने माता-पिता और बड़ी बहन के साथ होंडा शोरूम पहुंचे थे. परिवार वहां नया Honda Activa स्कूटर लेने आया था. इसी दौरान रुद्रांश का एक वीडियो बनाया गया. वीडियो में रुद्रांश ने आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है. वह दोनों हाथ जेब में डालकर बड़े ही स्टाइल से स्कूटर के सामने पोज देता नजर आता है. उसकी इस अदा ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया. देखते ही देखते यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया. वीडियो को अब तक 137 मिलियन यानी 13.7 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, इस पर 68 हजार से ज्यादा कमेंट भी आ चुके हैं.

वीडियो ने दिलाया जिंदगी बदलने वाला तोहफा

रुद्रांश का यह वीडियो उस होंडा शोरूम के मालिक दिलीप बोबड़े पाटिल तक भी पहुंचा, जहां से परिवार ने स्कूटर खरीदा था. वह साई पॉइंट होंडा के मालिक हैं. रुद्रांश की लोकप्रियता देखकर उन्होंने बच्चे और उसके परिवार को शोरूम बुलाया. यहां उन्होंने एक ऐसा ऐलान किया, जिसने सभी को खुश कर दिया. उन्होंने वादा किया कि रुद्रांश की KG-1 से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई का पूरा खर्च वह उठाएंगे.

सोशल मीडिया पर इस खबर को शेयर करने वाले यश चिंचोलकर ने भी इस पहल की तारीफ की. उन्होंने इसे ऐसा तोहफा बताया, जो बच्चे के भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करेगा. रुद्रांश की मां ने भी इस पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि लोग उनके बेटे को इतना प्यार दे रहे हैं और उसके भविष्य के लिए भी आगे आ रहे हैं. यहां देखें वीडियो…

View this post on Instagram

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X