शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मऊ

Mau News:कार्तिक पूर्णिमा के मेले को सरकारी मेला घोषित करने का भेजा प्रस्ताव – Proposal Sent To Declare The Kartik Purnima Fair A Government-recognized Fair

November 20, 2026


दोहरीघाट। भगवान राम और परशुराम की मिलन स्थली दोहरीघाट में आदिकाल से लगने वाले पौराणिक कार्तिक पूर्णिमा के मेले को सरकारी मेला घोषित करने की मांग तेज होती जा रही है।

सरयू तट पर आदिकाल से लगने वाला कार्तिक पूर्णिमा का पौराणिक स्नान मेला है। यह मेला दो दिनों तक रात-दिन लगता है। नगर पंचायत प्रशासन ने कार्तिक पूर्णिमा के मेले को सरकारी मेला घोषित करने के लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है।

दोहरीघाट कस्बा स्थित सरयू तट पर लगने वाला पौराणिक कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला मेला श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है।

मेले में मऊ के साथ आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर समेत अन्य जनपदों से लाखों श्रद्धालु सरयू नदी में स्नान के लिए आते हैं। लेकिन सरयू में आने वाली बाढ़ के चलते केवल राम घाट ही स्नान के लिए बचा है, बाकी के घाट कट गए हैं, इससे श्रद्धालु, जान जोखिम में डालकर टूटे व बदहाल घाटों पर स्नान करने के लिए बाध्य हैं।

वहीं अधिकांश मंदिर और धर्मशालाओं के नदी में विलीन होने के कारण श्रद्धालुओं को रात में रुकने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

वहीं यह विडंबना है कि ऐसे ऐतिहासिक मेले के आयोजन के लिए शासन द्वारा नगर पंचायत को अलग से कोई फंड भी मिलता है, जिसके कारण नगर पंचायत प्रशासन सीमित संसाधनों से मेले की साफ-सफाई व अन्य कार्य का व्यवस्था करती है, जो अपर्याप्त होते हैं।

इस बाबत नगर पंचायत अध्यक्ष विनय जायसवाल का कहना है कि कार्तिक पूर्णिमा मेला को सरकारी मेला घोषित करने के लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X