Maharajganj News:रोहिन बैराज के पास दिखा विशाल अजगर – The Villagers Have Informed The Forest Department And Demanded That It Be Captured Soon
परसामलिक। नौतनवा ब्लॉक के उत्तरी चौक रेंज के घोड़हवा बीट क्षेत्र में रोहिन बैराज के पास विशाल अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। अजगर ग्राम पंचायत परसासुमाली के गोसाईं टोला स्थित मां बनैलिया मंदिर के समीप देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को देकर जल्द पकड़ने की मांग की है।
ग्रामीण प्रकाश गिरी, अशोक गिरी, प्रदीप कुमार दुबे और शिव गिरी ने बताया कि बैराज के पास पत्थरों से तटबंध बनाया गया है। अजगर इन्हीं पत्थरों के बीच जाकर छिप जाता है। रात के समय उसके आबादी और घरों में घुसने की आशंका से लोग भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अजगर के कारण आसपास के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। उत्तरी चौक रेंज के घोड़हवा बीट के फॉरेस्टर जितेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि अजगर को जल्द ही रेस्क्यू कर पकड़ लिया जाएगा।
