शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महोबा

Mahoba News:हाईवे किनारे खड़े वाहन बन रहे मौत का कारण, जिम्मेदार बेखबर – Vehicles Parked Along Highways Are Becoming A Cause Of Death; Those Responsible Remain Oblivious

November 20, 2026


कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर व झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे बेतरतीब खड़े होने वाले भारी वाहन राहगीरों के लिए काल बन रहे हैं। दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों पर अलग-अलग समय में हुए चार हादसों में तीन युवकों की मौत हो चुकी है जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। इसके बावजूद हाईवे पर खड़े वाहनों को हटाने और उनकी निगरानी की ठोस व्यवस्था नजर नहीं आ रही है।

मौजूदा समय में सुबह व रात के समय धुंध छाने लगी है। ऐसे में सड़क पर खड़े भारी वाहन दूर से दिखाई नहीं देते। आगामी दिनों में सर्दी बढ़ने के साथ कोहरा छाने पर खतरा और बढ़ सकता है। खासकर तेज रफ्तार से गुजरने वाले दोपहिया व छोटे वाहन चालकों के लिए हाईवे पर खड़े वाहन जानलेवा साबित हो सकते हैं। इसके बाद भी संबंधित विभागों की ओर से न तो नियमित गश्त की जा रही है और न ही सड़क पर खड़े वाहनों के पीछे रेडियम संकेतक, रिफ्लेक्टर या अन्य सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित कराए जा रहे हैं। लगातार हादसों के बाद भी जिम्मेदारों की उदासीनता लोगों की चिंता बढ़ा रही है।

क्षेत्रीय रामप्रताप, दिनेश, दीपक, प्रमोद आदि का कहना है कि खराब वाहनों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया जाए। साथ ही ऐसे वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर, रेडियम पट्टी व चेतावनी संकेतक अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। हाईवे पर नियमित गश्त के साथ बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी जरूरी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X