शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Aligarh News:युवक पर फावड़े से किया वार, मां को भी पीटा – Young Man Attacked With A Shovel; Mother Also Beaten
अलीगढ़

Aligarh News:युवक पर फावड़े से किया वार, मां को भी पीटा – Young Man Attacked With A Shovel; Mother Also Beaten

November 20, 2026


Young man attacked with a shovel; mother also beaten

प्रतीकात्मक फोटो
– फोटो : Archive

क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में मारपीट का विरोध करना एक युवक और उसके परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक पर फावड़े से हमला कर उसे घायल कर दिया। बचाव के लिए पहुंची उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई। घटना में मां-बेटे दोनों घायल हो गए।

गांव निवासी रामलता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के कुछ लोग एक युवक को मारपीट करते हुए ले जा रहे थे। उनके देवर ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर फावड़े से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी मां को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा और उनके साथ मारपीट की।

आरोप है कि विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सीओ सर्वम सिंह के मुताबिक पुलिस ने रामलता की तहरीर पर रुपेन्द्र, किशनवीर, जसवंत और राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X