शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:नीतीश कुमार पीएम मोदी से कहां मिलेंगे? निशांत कुमार ने बताई पूरी बात; सेतु नामकरण पर क्या बोले? – Bihar News Vaishali Pm Modi Nitish Setu Inauguration Nishant Proud Vaishali News Hindi News
मुज़फ़्फ़रपुर

बिहार:नीतीश कुमार पीएम मोदी से कहां मिलेंगे? निशांत कुमार ने बताई पूरी बात; सेतु नामकरण पर क्या बोले? – Bihar News Vaishali Pm Modi Nitish Setu Inauguration Nishant Proud Vaishali News Hindi News

November 20, 2026


Bihar news vaishali pm modi nitish setu inauguration nishant proud vaishali News hindi news

निशांत कुमार फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार बुधवार को वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड स्थित जाफरपट्टी गांव पहुंचे। यहां 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित कार्यक्रम होना है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने पर खुशी जाहिर की।

निशांत कुमार ने कहा कि मेरे पिता आदरणीय नीतीश कुमार के नाम पर सिक्सलेन पुल का नामकरण हो रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। यह हमारे लिए गर्व और सम्मान की बात है। मेरे पिता ने बिहार की सेवा की है। उनके विकास कार्यों के प्रति यह सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह पुल बिहार के विकास की पहचान बनेगा और आने वाली पीढ़ियां नीतीश कुमार के कार्यों को याद करेंगी।

4988 करोड़ की लागत से बना है नीतीश सेतु

कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल बिहार की महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं में शामिल है। इस परियोजना पर करीब 4,988.40 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। गंगा नदी पर बने इस पुल की मुख्य लंबाई 9.76 किलोमीटर है, जबकि संपर्क पथ सहित पूरी परियोजना की लंबाई 19.76 किलोमीटर है। पुल छह लेन का है और इसकी खासियत एक्स्ट्रा डोज्ड केबल स्टे तकनीक है। इससे पटना के कच्ची दरगाह से वैशाली के बिदुपुर तक सीधा संपर्क स्थापित होगा।

पुल के चालू होने से गांधी सेतु और जेपी सेतु पर वाहनों का दबाव कम होने तथा उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन आसान होने की उम्मीद है। व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी यह पुल वरदान साबित होगा। उत्तर बिहार के किसान और व्यापारी अब कम समय में पटना पहुंच सकेंगे।

पिता एयरपोर्ट पर करेंगे पीएम का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ रहने के सवाल पर निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिता प्रधानमंत्री को रिसीव करने एयरपोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं और वैशाली की जनता प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उत्साहित है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X