गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:बेतिया ज्वेलर्स लूटकांड के Cctv ने दिखाई संगठित अपराध की तस्वीर; सिर पर बंदूक और बैग में जेवर – Senco Gold Bettiah Cctv Footage Crime In Bihar News
मुज़फ़्फ़रपुर

बिहार:बेतिया ज्वेलर्स लूटकांड के Cctv ने दिखाई संगठित अपराध की तस्वीर; सिर पर बंदूक और बैग में जेवर – Senco Gold Bettiah Cctv Footage Crime In Bihar News

November 19, 2026


बुधवार की दोपहर घड़ी में करीब 12:20 का समय हो रहा था। हर दिन की तरह इस दिन भी शहर की सभी दुकानें खुल चुकी थीं, जिनमें ग्राहकों का आना-जाना चल रहा था। इसी दौरान बेतिया के सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलरी शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ ऐसा कैद हुआ, जिसने बेतिया ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया।

सीसीटीवी कैमरे ने खोले कई राज

शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज के अनुसार, बुधवार की दोपहर करीब 12:20 बजे तीन बाइक पर सवार करीब आठ लोग सेनको गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलरी शोरूम के बाहर उतरते हैं और बारी-बारी से शोरूम के अंदर दाखिल होते हैं। शोरूम के अंदर लगे कैमरों में भी उनका अंदर दाखिल होना कैद होता है।

ग्राहक बनकर घुसे अपराधी

अंदर घुसकर वे एक आम ग्राहक की तरह कुछ देर तक गोल्ड की चेन को देखते हैं। सब कुछ एकदम सामान्य चल रहा था कि अचानक उनके द्वारा बंदूकें निकाल ली जाती हैं और शॉप में मौजूद सभी कर्मियों और उपभोक्ताओं को डराने का सिलसिला शुरू कर दिया जाता है।

30 मिनट तक चली सनसनीखेज वारदात

कैमरों के सामने आई फुटेज में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे शोरूम में मौजूद लोगों के सिर पर अपराधियों ने बंदूकें तान रखी हैं और उन्हें बंधक बनाकर रखा है। इस दौरान उनके कुछ साथी गहनों को लूटकर एक बैग में रखते हुए नज़र आते हैं। करीब 30 से 35 मिनट तक यह सिलसिला चलता है, जिसके बाद कैमरों में उनके बाहर जाने का दृश्य कैद होता है।

बजता रहा सायरन

ध्यान देने वाली बात यह है कि इस दौरान कैमरे में शोरूम के अंदर सायरन के बजने की आवाज़ भी आती है, लेकिन इसके बावजूद बाहर के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगती है। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी कैमरों में अपराधियों के बाहर निकलने का दृश्य कैद होता है। इस दौरान वे बाइक पर सवार होते हैं और स्टेशन चौक वाले रास्ते को पकड़कर फरार हो जाते हैं।

मौके पर आला अधिकारी

घटना के कुछ ही देर बाद यह मामला पूरे शहर में आग की तरह फैल जाता है, जिसके बाद मौके पर चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय, एसएसपी कुमार गौतम, बेतिया सदर 01, सदर 02, ट्रैफिक और क्राइम डीएसपी सहित चार थानों के थानाध्यक्ष पहुंचते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X