GTA 6 खेलने के लिए पति ने पत्नी से साइन कराया कॉन्ट्रैक्ट, 10 दिनों तक कोई रोक नहीं, बात करने पर भी लगी पाबंदी!
Last Updated:
GTA 6 खेलने के लिए सिंगापुर की पत्नी ने पति के साथ 10 दिनों का अनोखा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. समझौते के मुताबिक, गेम खेलते समय पति को कोई परेशान नहीं करेगा, बातचीत के लिए भी रखी गईं खास शर्तें. कपल की इस मजेदार डील ने सोशल मीडिया पर छेड़ी बहस, पत्नी ने गेम थीम वाला सरप्राइज भी दिया.
GTA 6 खेलने के लिए पति ने पत्नी से साइन कराया कॉन्ट्रैक्ट(फोटो: Instagram-@lisandjulian)
आजकल लोगों में वीडियो गेम खेलने का शौक तेजी से बढ़ रहा है. कुछ लोग खाली समय में गेम खेलते हैं, तो कुछ के लिए यह मनोरंजन का बड़ा हिस्सा बन चुका है. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी व्यक्ति को अपना पसंदीदा गेम खेलने के लिए पत्नी से बाकायदा लिखित समझौता करना पड़े? सिंगापुर में रहने वाले एक कपल की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. यहां 26 साल की लिसा चैन ने अपने 34 साल के पति जूलियन टे के साथ एक मजेदार कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. इसके मुताबिक, पति को GTA 6 खेलने के लिए लगातार 10 दिनों की छुट्टी मिलेगी और इस दौरान पत्नी उन्हें बेवजह परेशान नहीं करेंगी. इस समझौते में बातचीत से लेकर गले लगने और किस करने तक के लिए मजेदार शर्तें रखी गई हैं. कपल की यह पोस्ट देखकर कुछ लोग हंस रहे हैं, तो कुछ ने इस समझौते पर सवाल भी उठाए हैं.
आखिर क्या है GTA 6 का क्रेज?
GTA यानी Grand Theft Auto दुनिया की मशहूर वीडियो गेम सीरीज में शामिल है. इसका पहला गेम साल 1997 में आया था. इसके बाद इस सीरीज के कई हिस्से रिलीज हुए और दुनियाभर में इसकी बड़ी फैन फॉलोइंग बन गई. खास तौर पर GTA 5 को लोगों ने खूब पसंद किया था, जो साल 2013 में रिलीज हुआ था. अब करीब 13 साल के इंतजार के बाद GTA 6 रिलीज हो चुका है. गेम को लेकर लोगों में लंबे समय से उत्सुकता थी। इसका ट्रेलर सामने आने के बाद ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा होने लगी थी. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेलर को रिलीज के 24 घंटे के भीतर 9 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया था. गेम के नए शहर, कहानी, किरदार और ग्राफिक्स को लेकर गेमर्स काफी उत्साहित थे. 19 नवंबर 2026 को यह गेम दुनियाभर में लॉन्च हुआ. फिलहाल यह PlayStation 5 और Xbox Series X|S पर उपलब्ध है.
पति ने पत्नी को पहले समझाया GTA गेम का पूरा इतिहास
लिसा चैन ने 18 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस अनोखे समझौते की तस्वीर शेयर की थी. इसमें उनके पति जूलियन टे के लिए गेम खेलने से जुड़े कई नियम लिखे गए थे. खास बात यह थी कि कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले जूलियन ने अपनी पत्नी को GTA गेम सीरीज का इतिहास, इसकी कहानी और नए गेम में मिलने वाले अनुभव के बारे में विस्तार से बताया था. जूलियन को 19 से 29 नवंबर तक लगातार 10 दिनों के लिए गेम खेलने की छूट दी गई. इस दौरान उन्हें बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा। समझौते में लिखा गया कि गले लगना और किस करना तभी होगा, जब जूलियन इसके लिए तैयार होंगे. इसके अलावा, अगर उन्हें किसी मिशन के बीच में कोई बात करनी हो या कोई काम बताया जाए, तो उन्हें मिशन पूरा करने या गेम रोकने का सही समय आने तक इंतजार करना होगा. कॉन्ट्रैक्ट में गेम के अंदर मौजूद वर्चुअल किरदारों के साथ बातचीत से जुड़ी कुछ मजेदार शर्तें भी शामिल थीं. कुल मिलाकर, जूलियन के गेमिंग समय को लेकर लिसा ने बाकायदा नियमों की एक सूची तैयार कर दी थी.
View this post on Instagram
