शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
लखीमपुर-खीरी

Lakhimpur Kheri News:जिला पंचायत प्रशासक को धमकी व उनकी पत्नी से मारपीट का आरोप – Allegations Of Threatening The District Panchayat Administrator And Assaulting His Wife

November 20, 2026


लखीमपुर खीरी। मितौली थाना क्षेत्र में जिला पंचायत प्रशासक ओमप्रकाश भार्गव की पत्नी अनीता देवी से मारपीट और उन्हें धमकी देने का मामला सामने आया है। अनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच सीओ मितौली को सौंपी गई है।

लल्हौआ गांव निवासी अनीता के मुताबिक, 15 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे गांव के शेरू राठौर, धीरू राठौर और चंद्रिका राठौर उनके घर के पास पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने उनके पति ओमप्रकाश भार्गव को भी धमकी दी।

दूसरी ओर, नामजद लोगों का कहना है कि घटना के समय वे बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष के पालतू कुत्ते ने उन्हें दौड़ा लिया। इसकी शिकायत करने पर विवाद हुआ। आरोपियों का दावा है कि ओमप्रकाश भार्गव, उनकी पत्नी और परिवार के अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। उनका कहना है कि उन्होंने भी पुलिस को सूचना दी, लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई और न ही मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपियों ने घटना का वीडियो होने का भी दावा किया है।

————

घटना की तहरीर मिली थी। इसके आधार पर केस दर्ज किया गया है। प्रकरण की विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-यादवेंद्र यादव, सीओ मितौली

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X