शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kushinagar News:नारायणी नदी के घाट पर हुई भव्य गंगा आरती, उमड़े श्रद्धालु – Grand Ganga Aarti Held On The Banks Of The Narayani River; Devotees Turn Out In Large Numbers
कुशीनगर

Kushinagar News:नारायणी नदी के घाट पर हुई भव्य गंगा आरती, उमड़े श्रद्धालु – Grand Ganga Aarti Held On The Banks Of The Narayani River; Devotees Turn Out In Large Numbers

November 20, 2026


Grand Ganga Aarti held on the banks of the Narayani River; devotees turn out in large numbers

पडरौना शहर के सुराजी पोखरा छट घाट पर श्री गंगा आरती करते पुरोहित।संवाद

तमकुहीरोड। कुशीनगर महोत्सव के चौथे दिन बुधवार की देर शाम अहिरौलीदान स्थित नारायणी नदी के घाट पर नदी पूजन और भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। वाराणसी से आए विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से नदी पूजन कराया। इसके बाद हुई आरती में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

कुशीनगर महोत्सव का आयोजन जिले के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों को पहचान दिलाने और उनके संरक्षण के उद्देश्य से किया जा रहा है। जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित हो रहे इस महोत्सव का समापन 22 नवंबर को होना है।

इस अवसर पर महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार राय ने कहा कि जिले में अनेक प्राचीन और ऐतिहासिक विरासतें मौजूद हैं, जिनका संरक्षण और विकास जरूरी है। नारायणी नदी भी पौराणिक महत्व की ऐसी ही धरोहर है। उन्होंने इन विरासतों के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में आचार्य प्रद्युम्न पांडेय, जेके सिंह, आलोक राय, निलय सिंह, आरपी सिंह, अशोक सिंह पटेल और पप्पू सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X