शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जालंधर में सियासी सरगर्मी:कांग्रेस प्रदेश प्रधान के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, परिवार ने किया स्वागत – Dera Beas Chief Visits Congress State President Pargat Singh Home jalandhar Punjab Assembly Election 2026
जालंधर

November 20, 2026

Dera Beas chief visits Congress state president pargat singh home Jalandhar punjab assembly election 2026

परगट सिंह के साथ डेरा ब्यास प्रमुख

विस्तार

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों शुक्रवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान परगट सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने डेरा ब्यास प्रमुख का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

डेरा ब्यास प्रमुख के आगमन को लेकर परिवार में विशेष उत्साह देखने को मिला। परगट सिंह ने परिवार सहित उनका सम्मान किया। जानकारी के मुताबिक, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों कुछ देर बाद भाजपा नेता सुशील रिंकू के निवास स्थान पर भी पहुंचेंगे। उनके इन दोनों नेताओं के घर पहुंचने को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा हो रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X