Kasganj News:ललित पंकज अध्यक्ष, गौरव महामंत्री बने – Lalit Pankaj Became President, And Gaurav Became General Secretary
गंजडुंडवारा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की गंजडुंडवारा ब्लॉक इकाई के चुनाव में ललित पंकज ब्लॉक अध्यक्ष और गौरव कौशिक ब्लॉक महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
बुधवार को बीआरसी परिसर में एक-एक नामांकन और शिक्षकों की सर्वसम्मति के बाद निर्वाचन पर्यवेक्षक अंकित उपाध्याय व चंद्रगुप्त की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ। परिणाम घोषित होते ही शिक्षकों ने फूल-मालाएं पहनाकर पदाधिकारियों का स्वागत किया।
मौके पर जिला संयोजक विकास सिंह ने कहा कि शिक्षक एकता ही संगठन की ताकत है और किसी भी स्तर पर शिक्षकों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। जिला सहसंयोजक अंकित उपाध्याय ने संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुटता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में अंकुर शाक्य, सुमित भारद्वाज, रामकृष्ण कश्यप, विपनेश कुमार, संजीव वर्मा, अनूप पाल, अलीम रजा, हेमेंद्र उपाध्याय, अवनीश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
