Unnao News:एक्सप्रेसवे पर सड़क पार कर रहे किसान की वाहन की टक्कर से मौत – Unnao News

सर्वेश (फाइल फोटो)
November 20, 2026

सर्वेश (फाइल फोटो)
अचलगंज। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सकठूखेड़ा गांव के सामने गलत तरीके से सड़क पार कर रहे किसान की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के आसपास के गांवों के लोग अंडरपास से आवागमन में लंबी दूरी से बचने के लिए कई स्थानों पर सेफ्टी ग्रिल तोड़कर अवैध तरीके से रास्ता बना लिया है। एक्सप्रेसवे की सेफ्टी ग्रिल और डिवाइडर फांदकर दूसरी तरफ स्थित खेतों पर जाते-आते हैं। अचलगंज थाना क्षेत्र के सकठूखेड़ा गांव निवासी सियाराम का बेटा सर्वेश (26) खेती करता था। बृहस्पतिवार की सुबह खेत जाने की बात कहकर निकला था लेकिन दोपहर तक घर नहीं लौटा।
इस पर परिजन खेत जाने के लिए निकले तो एक्सप्रेसवे पर सर्वेश खून से लथपथ मिला। पुलिस ने बिछिया सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि बेटे की शादी हुई थी, लेकिन चार महीने में ही टूट गई थी। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। मां सियावती सहित अन्य परिजन बेहाल है। उप निरीक्षक अनिल पांडेय ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया।
थानाध्यक्ष सुब्रतनारायण त्रिपाठी ने बताया कि हाईवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
November 20, 2026
औरास (उन्नाव)। मोहान-औरास मार्ग पर जमालनगर गांव के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार कैटर्स की मौत हो गई। उसके दो साथी घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है। वह हेलमेट लगाए था। लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला शीतलन टोला निवासी अवधेश का बेटा अनुराग […]
November 19, 2026
उन्नाव। अपहरण, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ अभियोजन पक्ष पर्याप्त साक्ष्य नहीं पेश कर सका। इसके साथ ही गवाहों के बयानों में भी विरोधाभास रहा। विसंगतियों के आधार पर अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम महेंद्र सिंह ने चारों को आरोपमुक्त करार दिया है। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के […]
November 19, 2026
बीएसए कार्यालय के बाहर हुए धरने में मौजूद शिक्षक। संवाद – फोटो : credit उन्नाव। पुरानी पेंशन बहाली और टेट बाध्यता को समाप्त करने सहित अन्य मुद्दों को लेकर उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों के साथ बीएसए कार्यालय के बाहर धरना दिया। बाद में सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष […]
