शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
इंदौर का मौसम:तापमान, उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने चार डिग्री गिराया इंदौर का तापमान – Indore Weather: Cold Winds Blowing From The North Have Caused The Temperature In Indore To Drop By Four Degree
इंदौर

इंदौर का मौसम:तापमान, उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने चार डिग्री गिराया इंदौर का तापमान – Indore Weather: Cold Winds Blowing From The North Have Caused The Temperature In Indore To Drop By Four Degree

November 20, 2026


Indore weather: Cold winds blowing from the north have caused the temperature in Indore to drop by four degree

इंदौर का मौसम
– फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में शुक्रवार को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। दिन के तापमान में एक ही दिन में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे दिन में भी ठंड का अहसास बढ़ गया। गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। शुक्रवार सुबह भी ठंड का असर बढ़ा रहा। सुबह 8:30 बजे तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

 नवंबर के अंतिम सप्ताह में सुबह और रात की ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम में आए इस बदलाव की मुख्य वजह उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और वहां से मैदानी इलाकों की ओर आ रही ठंडी हवाएं हैं। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद उत्तर दिशा से चलने वाली हवाओं का असर मध्य प्रदेश सहित इंदौर में भी महसूस होने लगा है। गुरुवार को इंदौर में दृश्यता 6 किलोमीटर दर्ज की गई, जबकि हवा की गति 22 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

सुबह और रात के साथ अब दिन के मौसम में भी ठंडक बढ़ने लगी है। इसके चलते लोगों को शॉल और स्वेटर की जरूरत महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिन का तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में सुबह और रात के समय ठंड का असर और तेज होने की संभावना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X