शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उदयपुर पंचायत चुनाव मतगणना:भींडर वार्ड-2 से निर्दलीय मांगीबाई जीतीं, जिला परिषद में भाजपा 8,कांग्रेस 6 पर आगे – Udaipur Panchayat Election: Independent Candidate Wins Bhinder Ward, Bjp Leads In Zila Parishad Trends
उदयपुर

उदयपुर पंचायत चुनाव मतगणना:भींडर वार्ड-2 से निर्दलीय मांगीबाई जीतीं, जिला परिषद में भाजपा 8,कांग्रेस 6 पर आगे – Udaipur Panchayat Election: Independent Candidate Wins Bhinder Ward, Bjp Leads In Zila Parishad Trends

November 20, 2026


जिले में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों और परिणामों में भींडर पंचायत समिति के वार्ड नंबर-2 से निर्दलीय प्रत्याशी मांगीबाई ने जीत दर्ज की है। मांगीबाई को 828 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी प्रकाशी को 754 वोट मिले। इस तरह मांगीबाई ने 74 वोटों से जीत हासिल की। वहीं जिला परिषद की 47 सीटों में से शुरुआती रुझानों में भाजपा 8 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है।

उदयपुर जिले में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। जिले की 20 पंचायत समितियों के 318 वार्डों में मतगणना कराई जा रही है। इसके साथ ही जिला परिषद के 47 वार्डों के लिए भी मतगणना की प्रक्रिया जारी है।

मतगणना के शुरुआती नतीजों में भींडर पंचायत समिति के वार्ड नंबर-2 से निर्दलीय प्रत्याशी मांगीबाई ने जीत दर्ज कर ली है। उन्हें कुल 828 वोट मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी प्रकाशी को 754 वोट मिले। मांगीबाई ने 74 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें: जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा फेरबदल, 4 नए सहप्रभारी सचिव नियुक्त, संजना जाटव-दिव्या मदेरणा की छुट्टी

दूसरी ओर जिला परिषद चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। अब तक सामने आए रुझानों के अनुसार भाजपा 8 सीटों पर, जबकि कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है। प्रशासन की ओर से मतगणना के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। पहले चरण में पंचायत समिति के 318 वार्डों की मतगणना कर परिणाम जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद दोपहर 12 बजे से जिला परिषद के 47 वार्डों की मतगणना के परिणाम सामने आने शुरू होंगे।

मतगणना के साथ ही जिले में राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। अब सभी की नजरें पंचायत समिति और जिला परिषद के अंतिम परिणामों पर टिकी हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X