शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गुरुग्राम:सेक्टर-92 में सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर की टक्कर से पलटी कार; दंपती को आई चोटें – Road Accident In Sector 92 Car Overturns After Being Hit By A Fortuner Couple Sustains Injuries In Gurugram
गुरुग्राम

गुरुग्राम:सेक्टर-92 में सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर की टक्कर से पलटी कार; दंपती को आई चोटें – Road Accident In Sector 92 Car Overturns After Being Hit By A Fortuner Couple Sustains Injuries In Gurugram

November 20, 2026


Road accident in Sector 92 car overturns after being hit by a Fortuner couple sustains injuries in Gurugram

चारों खाने चित्त हुई कार

विस्तार

गुरुग्राम में साइबर सिटी के सेक्टर-92 स्थित राइजिंग होम्स सोसाइटी के सामने सड़क पर खोले गए कट की वजह से 18 नवंबर की रात करीब 9 बजे सड़क हादसा हो गया। कट से यू-टर्न ले रही कार को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलट गई और उसमें सवार दंपती घायल हो गए। सूचना मिलने पर सेक्टर-93 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। 

राइजिंग होम्स सोसाइटी के प्रधान प्रवीन मलिक ने बताया कि गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा बिना किसी सुरक्षा मानक के खोले गए इस अवैध कट के कारण यह हादसा हुआ है। पहले भी इस कट के कारण कई सड़क हादसे होने से बचे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सोसाइटी में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ कार में सवार होकर सोसाइटी के सामने बने कट से यू-टर्न ले रहे थे। 

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने कार को टक्कर मार दी थी। जिससे कार पलट गई व गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायल दंपती को आसपास मौजूद लोगों व सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला और प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया। 

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि इस हादसे में अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। कार चालक ने मामले को लेकर अभी समय मांगा है। मामले में किसी व्यक्ति द्वारा शिकायत दी जाती है, तो उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X