रेत माफिया दबंगई:चंबल अभयारण्य की टीम पर हमला, चार बदमाशों पर मामला दर्ज – Chambal Sand Mafia Attacks Sanctuary Team Four Accused Booked

Crime demo
November 20, 2026

Crime demo
चंबल नदी से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन कर रहे रेत माफिया ने राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य विभाग की टीम पर हमला कर दिया। माफिया के बदमाशों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 552 पर चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेत खाली कर दी और वन विभाग के वाहन को टक्कर मारने का प्रयास किया। पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- पांच ब्रांड के घी की बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध, जांच में मानक के लिहाज से ठीक नहीं मिले
हाईवे पर खाली की ट्रॉली, टक्कर मारने की कोशिश
राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य विभाग के रेंज ऑफिसर सोमेश शर्मा और एसडीओ रावत अपनी पूरी टीम को लेकर एनएच-552 पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की रोकथाम के लिए पहुंचे थे। अधिकारियों ने जब अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की घेराबंदी शुरू की, तो आरोपियों ने चलते वाहन का प्रेशर उठाकर पूरी ट्रॉली की रेत सड़क पर ही खाली कर दी। इस दौरान माफिया का दूसरा ट्रैक्टर वन विभाग की गाड़ियों को साइड लेने से रोकता रहा। आरोपी चालक बीच-बीच में तेज कट मारकर विभागीय वाहन को टक्कर मारने की कोशिश भी कर रहा था।
पुलिस ने दर्ज किया केस
दबंगई के दौरान एक आरोपी हाथ में बड़ी लकड़ी लेकर वन विभाग की टीम पर हमला करने के लिए भी खड़ा हो गया। हालांकि, अभयारण्य विभाग की टीम ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया। घटनाक्रम के बाद रेंज ऑफिसर सोमेश शर्मा और एसडीओ रावत अपनी टीम के साथ कोतवाली थाने पहुंचे तथा मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल वीडियो साक्ष्य और शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
November 14, 2026
शिक्षक भर्ती घोटाला विस्तार जिले के जनजातीय शिक्षा विभाग में स्वीकृत पदों की तुलना में 138 अधिक अतिथि शिक्षकों की अनधिकृत नियुक्ति करने का बड़ा मामला उजागर हुआ है। शासन के ईएचआरएमएस पोर्टल पर विभाग के लिए केवल 37 पद मंजूर थे लेकिन प्रशासनिक स्तर पर 175 अतिथि शिक्षकों को विभिन्न विद्यालयों में पदस्थ कर […]
November 11, 2026
श्योपुर जिले में पुलिस ने गैंगरेप, लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में फरार चल रहे इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
November 8, 2026
पागल कुत्ते ने बुजुर्ग को किया जख्मी, उपचार जारी। विस्तार श्योपुर के ददूनी गांव में पागल हो चुके आवारा व पागल कुत्ते ने तड़के से ही हमले शुरू कर दिए। महज कुछ घंटों के भीतर कुत्ते ने 4 साल की मासूम समेत 7 लोगों और 4 दुधारू भैंसों को काटकर लहूलुहान कर दिया। हमले की […]
