उमरिया:मालाचुवा से चोरी हुई खैर की लकड़ी अनूपपुर में मिली, शहडोल के दो आरोपियों की तलाश – Stolen Khair Wood Recovered In Anuppur, Two Suspects Abscond

चोरी खैर की लकड़ी अनूपपुर में बरामद
November 20, 2026

चोरी खैर की लकड़ी अनूपपुर में बरामद
उमरिया घुनघुटी वन परिक्षेत्र के मालाचुवा से चोरी हुई खैर की बेशकीमती लकड़ी बरामद करने में वन विभाग को सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर वन अमले ने अनूपपुर जिले के ग्राम बकही में दबिश देकर चोरी गई पूरी लकड़ी बरामद कर ली। हालांकि, इस मामले में संदेह के घेरे में आए दो आरोपी कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गए। दोनों शहडोल जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। वन विभाग की टीम उनकी तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले मालाचुवा क्षेत्र से एक पिकअप वाहन में लोड खैर की लकड़ी चोरी होने का मामला सामने आया था। घटना के बाद से ही वन विभाग की टीम लकड़ी की बरामदगी और आरोपियों की तलाश में जुटी थी। वन अमला स्थानीय स्तर पर पतासाजी करने के साथ ही संभावित ठिकानों पर भी नजर रख रहा था।
पढे़ं: आग ताप रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर; मौके पर मची चीख-पुकार
इसी दौरान वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की गई लकड़ी अनूपपुर जिले के ग्राम बकही में रखी हुई है। सूचना के आधार पर बुधवार को घुनघुटी वन परिक्षेत्र की टीम ग्राम बकही पहुंची और बताए गए स्थान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान वन अमले ने मालाचुवा से चोरी हुई खैर की पूरी लकड़ी बरामद कर अपने कब्जे में ले ली। बरामद लकड़ी की मात्रा लगभग एक पिकअप वाहन में लोड होने के बराबर बताई जा रही है।
शहडोल के दो संदेही फरार
वन विभाग की कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद दो संदेही आरोपी टीम की पकड़ में आने से पहले ही फरार हो गए। दोनों शहडोल जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। लकड़ी बरामद होने के बाद अब वन विभाग की टीम उनकी तलाश में जुटी है। इसके लिए संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है।
लकड़ी बरामद, आरोपियों की तलाश जारी
मालाचुवा से चोरी हुई खैर की लकड़ी का अनूपपुर जिले के ग्राम बकही में मिलना जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है। वन विभाग ने चोरी गई लकड़ी बरामद कर ली है, लेकिन संदेहियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। टीम अब फरार आरोपियों तक पहुंचने और चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।
November 20, 2026
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक नर बाघ की मौत का मामला सामने आया है। मानपुर बफर परिक्षेत्र के बिजौरी सर्कल अंतर्गत देवरी-बी बीट में नियमित गश्ती के दौरान 8 से 10 वर्ष की अनुमानित उम्र के बाघ का शव मिला। बाघ की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया […]
November 16, 2026
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला-मानपुर मार्ग पर रात के समय एक बाघ सड़क पार करता दिखाई दिया। जंगल से निकलकर सड़क पार करते बाघ का यह नजारा राहगीर ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
November 14, 2026
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। पनपथा कोर रेंज की बघडो बीट में पैदल गश्त के दौरान वन विभाग की टीम को तेंदुए का शव मिला। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुए की मौत का कारण किसी दूसरे मांसाहारी वन्यजीव के साथ […]
