शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उधमपुर

Udhampur News:रामनगर के वार्ड नंबर पांच के जर्जर पुल से हादसे का खतरा – Jammu Kashmir News

November 20, 2026


रामनगर। रामनगर के वार्ड नंबर पांच में स्थित जर्जर पुल की खस्ताहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। पुल की दयनीय हालत को देखते हुए इसके पुनर्निर्माण की मांग तेज हो गई है। इसी सिलसिले में सिटीजन काउंसिल के प्रधान सुभाष कुडियार और सामाजिक कार्यकर्ता संजीव जंडियाल ने एसडीएम नजमा ए सलमा रामनगर को ज्ञापन सौंपकर पुल का जल्द पुनर्निर्माण करवाने की मांग उठाई है।

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने प्रशासन को पुल की मौजूदा स्थिति से अवगत करवाते हुए कहा कि लंबे समय से पुल की हालत खराब बनी हुई है। इसके कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल की जर्जर हालत को देखते हुए हर समय किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर स्थानीय निवासियों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

सामाजिक कार्यकर्ता संजीव जंडियाल ने कहा कि पुल आम लोगों की आवाजाही का महत्वपूर्ण साधन है। इसकी खराब स्थिति के कारण लोगों को रोजाना जोखिम उठाकर गुजरना पड़ता है। प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केवल आश्वासन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिएं। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा से जुड़ा यह मामला प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना चाहिए।

सिटीजन काउंसिल के प्रधान सुभाष कुडियार ने कहा कि वार्ड नंबर पांच के इस पुल की हालत लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसका पुनर्निर्माण बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि संबंधित विभाग को निर्देश जारी कर जल्द पुल का निर्माण करवाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। वहीं, एसडीएम रामनगर ने ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि पुल के पुनर्निर्माण का कार्य जल्द करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X