शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सनक की भेंट चढ़ा मासूम गुरसांझ:पड़ोसन ने घोंटा गला, 12 घंटे ट्रंक में छिपाकर रखा; गर्भपात के बाद से थी परेशान – Murder Of Two Year Old In Ballopur Village Lalru Neighbor Arrested
मोहाली

सनक की भेंट चढ़ा मासूम गुरसांझ:पड़ोसन ने घोंटा गला, 12 घंटे ट्रंक में छिपाकर रखा; गर्भपात के बाद से थी परेशान – Murder Of Two Year Old In Ballopur Village Lalru Neighbor Arrested

November 20, 2026


लालड़ू के गांव बल्लोपुर में दो साल के मासूम गुरसांझ की हत्या का दिल दहलाने वाला खुलासा हुआ है। पड़ोस में रहने वाली 22 वर्षीय सोनिका ने बच्चे की गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी सोनिका को गिरफ्तार कर लिया है।

murder of two year old in Ballopur village Lalru neighbor arrested

मासूम की माैत पर बिलखते परिजन।
– फोटो : संवाद

पुलिस के अनुसार, यह घटना 14 नवंबर को हुई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे गुरसांझ अपने घर के बाहर खेल रहा था। सोनिका उसे बहाने से अपने घर ले गई और मारपीट कर गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने शव को एक बंद कमरे में छिपा दिया था। अगले दिन 15 नवंबर की सुबह बच्चे का शव पड़ोसी के घर की टिन की छत पर मिला। पुलिस को शक है कि आरोपी ने पड़ोसी परिवार को फंसाने के लिए शव वहां रखा था। हत्या के छठे दिन पोस्टमार्टम के बाद मासूम का अंतिम संस्कार किया गया।

murder of two year old in Ballopur village Lalru neighbor arrested

माैके पर जुटी भीड़
– फोटो : संवाद

पुलिस अधीक्षक रूरल जसपिंदर सिंह के मुताबिक, घटना से कुछ दिन पहले सोनिका का गर्भपात हुआ था। वह मानसिक रूप से परेशान थी और बच्चों को हंसते-खेलते देखकर चिढ़ती थी। इसी मानसिक स्थिति में उसने वारदात को अंजाम दिया। डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। इनमें कंबल, चादर और बच्चे के बालों के गुच्छे शामिल हैं।  

murder of two year old in Ballopur village Lalru neighbor arrested

मासूम का अंतिम संस्कार
– फोटो : संवाद

गुरसांझ की हत्या के मामले में पुलिस की शुरुआती जांच पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जसपिंदर सिंह गिल ने प्रेसवार्ता में मामले की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। हालांकि, उन्होंने जांच में कुछ चूक होने की बात स्वीकार की है। 

करीब 12 घंटे तक मासूम का शव पड़ोसी के घर में मौजूद रहा, लेकिन पुलिस को तलाशी के दौरान इसकी भनक तक नहीं लगी। बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान आरोपी महिला सोनिया के घर की भी तलाशी ली गई। पुलिस ने कमरों को खंगाला, लेकिन वहां रखे ताला बंद बड़े ट्रंक की जांच नहीं की गई। 

murder of two year old in Ballopur village Lalru neighbor arrested

मामले की जानकारी देते एसपी देहाती जसपिंदर सिंह गिल
– फोटो : संवाद

इसी लापरवाही के कारण मासूम का शव समय पर बरामद नहीं हो सका। यदि तलाशी के दौरान ट्रंक की भी जांच की जाती तो मासूम का शव पहले ही मिल सकता था। दूसरी तरफ छठी पास 22 वर्षीय विवाहित महिला सोनिका ने पुलिस को भ्रमित किए रखा। वह अपने कमरे को ताला लगाकर पुलिस की हर गतिविधि पर नजरें रखी हुई थी। उसने मासूम को अगवा करने और शव मिलने के बाद भी पुलिस को उलझाए रखा। 

गांव में पुलिस और ग्रामीणों का पहरा होने के बावजूद सोनिया ने बच्चे के शव को चालाकी से घर में छिपाए रखा। अगले दिन तड़के उसने शव को अपने घर से लगती टिन की छत पर रख दिया। शव मिलने के बाद भी सोनिका लगातार पुलिस को अपनी बातों में उलझाती रही। इस मामले में एक अन्य की भूमिका की भी पुलिस अभी जांच कर रही है। महिला के पति की भूमिका की जांच के लिए पुलिस ने उसके कार्यस्थल की सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। जांच में वारदात वाले दिन वह अपनी ड्यूटी पर मिला। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X