शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चंपावत के सुई में दहशत का अंत:वन विभाग ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा, लोगों ने ली राहत की सांस – The Forest Department Tranquilized And Captured The Leopard In Champawat
चंपावत

चंपावत के सुई में दहशत का अंत:वन विभाग ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा, लोगों ने ली राहत की सांस – The Forest Department Tranquilized And Captured The Leopard In Champawat

November 20, 2026


The forest department tranquilized and captured the leopard in champawat

वन विभाग ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा

विस्तार

चंपावत जिले के सुई क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बने हमलावर तेंदुए को आखिरकार वन विभाग की टीम ने लंबी गश्त और कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया। रविवार रात वन विभाग की टीम ने पूरी सतर्कता के साथ तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर काबू में कर लिया। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।

पिछले कुछ दिनों से वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कई स्थानों पर पिंजरे और लाइव कैमरे लगाए गए थे। वन विभाग की टीम रात दो-दो बजे तक क्षेत्र में गश्त कर तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने की कोशिश में जुटी थी।

इस दौरान संवाद न्यूज की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर वन विभाग की कार्रवाई की पड़ताल की थी। टीम ने वन कर्मियों के साथ बातचीत कर उनकी गश्त, तेंदुए की निगरानी और लोगों को जागरूक करने के प्रयासों को करीब से जाना। बृहस्पतिवार रात संवाद न्यूज टीम ने भी करीब दो घंटे तक वन विभाग के साथ क्षेत्र में गश्त की। सन्नाटे के कड़कती ठंड में डर  का  एहसास साफ़ दिखाया। इसके कुछ समय बाद तेंदुआ नजर आया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने पूरी सतर्कता के साथ उसे ट्रैंकुलाइज कर पकड़ लिया। तेंदुए के पकड़े जाने से पिछले कई दिनों से दहशत में जी रहे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। उप प्रभागीय वन अधिकारी सुनील कुमार ने  बताया कि तेंदुआ पकड़ लिया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X