Chamoli News:डॉ. दिनेश ने अंग्रेजी में हासिल की पीएचडी की उपाधि – Dr. Dinesh Earned A Phd Degree In English
गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर के अंग्रेजी विभाग में कार्यरत डॉ. दिनेश सिंह पंवार को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा की ओर से अंग्रेजी विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य ‘पोट्रायल ऑफ वुमेन इन द वर्क्स ऑफ श्री अरबिंदो’ (श्री अरबिंदो की रचनाओं में महिलाओं का चित्रण) विषय पर पूरा किया।
उन्होंने यह शोध पीजी कॉलेज टनकपुर की प्राचार्य एवं शोध निर्देशक डॉ. अनुपमा तिवारी के निर्देशन में किया। डॉ. पंवार ने बताया कि 18 नवंबर को शोध कार्य की अंतिम मौखिक परीक्षा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। संवाद
