शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उरई:मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, बुजुर्ग दंपती को बंधक बना की थी लूट, पैर में गोली लगने से घायल, भर्ती – Orai Notorious Robber Arrested Following An Encounter He Had Held An Elderly Couple Hostage During A Robbery
जालौन

November 20, 2026

Orai Notorious robber arrested following an encounter he had held an elderly couple hostage during a robbery

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले के कोंच थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर जेवरात और नकदी लूटने के मामले में वांछित चल रहे शातिर आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। एसओजी, सर्विलांस और कोंच थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कैलिया बाईपास मार्ग पर चेकिंग के दौरान घेराबंदी की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरपुर निवासी शिवम प्रजापति के रूप में की है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, सफेद धातु के जेवरात और 700 रुपये नकद बरामद हुए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X