Chamoli News:शतरंज के सीनियर बालिका वर्ग में हिमांशी जीतीं – Himanshi Won In The Senior Girls’ Category In Chess
एसजीआरआर कर्णप्रयाग की खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल जयकंडी में चल रही पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न मुकाबले हुए। वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक विपिन कुंवर, प्रशांत बर्तवाल व नीलिमा पैलू ने रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस दौरान हुई शतरंज प्रतियोगिता के सीनियर बालिका वर्ग में हिमांशी ने अर्पिता डिडोयाल को मात दी।
क्रिकेट के प्राथमिक बालक वर्ग में भाभा सदन ने आर्यभट्ट सदन को एक रन से हराया। जूनियर वर्ग में रामानुजन सदन ने भाभा सदन को छह रन और सीनियर वर्ग में आर्यभट्ट सदन ने रामानुजन सदन को दो विकेट से हराया। शतरंज के सीनियर बालिका वर्ग में हिमांशी ने अर्पिता डिडोयाल को मात दी। टॉफी दौड़ में नर्सरी वर्ग से दृष्टि, दक्ष राणा व आरना, पूर्व प्राथमिक से दिशा, वान्या मैखुरी व हर्षिता और लोअर प्राथमिक से अर्चित रावत, अहान पुरोहित व यूव्वी राणा ने क्रमशः पहले तीन स्थान प्राप्त किए। पिक अप एंड ड्रॉप दौड़ में नर्सरी से दृष्टि, दक्ष व शिवम, पूर्व प्राथमिक से ध्रुव, अक्षांश व वेदान्त डिमरी और लोअर प्राथमिक से अभिनय खत्री, अंशुमन थपलियाल व मानविक चन्द्र अव्वल रहे। प्रधानाचार्य बीबी डोभाल ने बताया कि शनिवार को अंतिम दिन रस्साकशी प्रतियोगिता होगी।
