शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शोध ऐसा हो जो राष्ट्र को मजबूत करे :चौबे – Research Should Be Such That It Strengthens The Nation: Chaubey
चित्रकूट

शोध ऐसा हो जो राष्ट्र को मजबूत करे :चौबे – Research Should Be Such That It Strengthens The Nation: Chaubey

November 20, 2026


Research should be such that it strengthens the nation: Chaubey

फोटो 19 सीकेटीपी 01 कार्यक्रम में बोलते कुलगुरु व मंचासीन अन्य अति​थि। स्रोत: आयोजक

= शोध को केवल डिग्री का साधन न समझें, ग्रामोदय विवि में नवप्रवेशित शोध छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित डॉक्टरेट शोधार्थियों का दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु आलोक चौबे ने की, जिन्होंने शोध को राष्ट्र निर्माण का संकल्प बनाने पर जोर दिया।

कुलगुरु आलोक चौबे ने कहा कि चित्रकूट श्रीराम के वनवास की प्रेरणा भूमि है। संस्थापक भारत रत्न नानाजी देशमुख का जीवन राष्ट्रसेवा का आदर्श है। उन्होंने शोधार्थियों से इन्हीं मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। चौबे ने जोर दिया कि शोध ऐसा हो जो गांव की समस्या सुलझाए, समाज को दिशा दे और राष्ट्र को मजबूत करे। उन्होंने शोध को केवल डिग्री का साधन न समझने की बात कही। कुलसचिव आंजनेय पांडेय ने गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए प्रविधि और तकनीक के व्यावहारिक ज्ञान को जरूरी बताया।

उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से काम करने पर बल दिया। निदेशक शोध सुधाकर प्रसाद मिश्रा ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमों, परिनियमों और नियमित उपस्थिति की अनिवार्यता समझाई। वरिष्ठ शोधार्थियों ने नए आए शोधार्थियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। छात्राओं ने वंदे मातरम् गाया और समापन राष्ट्रगान से हुआ। सुशील मिश्रा ने चित्रकूट को शोध के लिए सर्वोत्तम परिवेश बताया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X