इंदौर :मेयर ने अफसरों से कहा-आप काम नहीं करते हो, इमेज सरकार की खराब होती है – Indore: Mayor Tells Officials, “you Don’t Do Your Work; It Damages The Government’s Image.”

महापौर पुष्यमित्र भार्गव
October 29, 2026

महापौर पुष्यमित्र भार्गव
सुदामा नगर क्षेत्र में बाउंड्रीवॉल निर्माण की फाइल अटकने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव अधिकारियों पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि आप लोग जनता के काम नहीं करते और इमेज सरकार की खराब होती है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश भी दिए।
दौरे पर निकले महापौर ने काम शुरू नहीं होने पर अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों की फाइलें दफ्तरों में अटकी हैं और जनता परेशान हो रही है। आप लोग कागज-कागज खेलते रहते हो और यहां जनता परेशान होती रहती है। आपके कारण सरकार की छवि खराब होती है।
महापौर अपने नियमित सुबह के दौरे के दौरान स्थानीय पार्षद जीतू राठौर के साथ क्षेत्र में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा लिया। क्षेत्र में हो रहे ड्रेनेज लाइन के काम में ठेकेदार की लापरवाही की शिकायतें सामने आईं। वहीं, ए सेक्टर के बगीचे की बाउंड्रीवॉल का टेंडर होने के बावजूद वर्कऑर्डर की फाइल लंबे समय से अटकी होने का मामला भी सामने आया।
बाउंड्रीवॉल के मामले में नाराजगी जाहिर करते हुए महापौर ने मौके पर ही संबंधित फाइल और अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव सहित अधिकारियों को बुलवाकर जवाब तलब किया। महापौर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब काम होना ही नहीं था, तो उसका प्रस्ताव कैसे बन गया? टेंडर किस आधार पर हुआ और वर्कऑर्डर तक प्रक्रिया कैसे पहुंची? उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए, ताकि यह पता चल सके कि देरी के लिए जिम्मेदार कौन है।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे सभी प्रकरणों की सूची तैयार की जाए, जिनकी फाइलें बिना उचित कारण लंबित हैं। इन मामलों की जांच कराकर नगर निगम आयुक्त के समक्ष रखा जाए और फिर एमआईसी में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
November 13, 2026
श्री योग माया महालक्ष्मी मंदिर विस्तार देवास शहर के शिवाजी नगर स्थित श्री योग माया महालक्ष्मी मंदिर में छह दिनों से चल रहे भव्य दीपावली उत्सव का बीती रात विधि-विधान के साथ समापन हुआ। दीपावली के अवसर पर मंदिर को करीब 7 करोड़ 30 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों से आकर्षक रूप […]
November 12, 2026
देवास जिले के शिप्रा में 23 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के समय महिला का पति ढाबे पर खाना लेने गया हुआ था। इसी दौरान महिला ने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों […]
November 12, 2026
दीपावली के अवकाश के बाद मंडी खुलने पर सुबह से ही व्यापारी मंडी परिसर में एकत्रित होने लगे थे। शुभ मुहूर्त के कार्यक्रम को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह नजर आया। मां अन्नपूर्णा मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद व्यापारिय ने अनाज की खरीदारी की
