शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shahjahanpur News:मुख्य चौराहे पर दो ट्रक चालकों में मारपीट, तलवार निकालने से भगदड़ – Altercation Between Two Truck Drivers At The Main Intersection; Panic Ensues As A Sword Is Brandished
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:मुख्य चौराहे पर दो ट्रक चालकों में मारपीट, तलवार निकालने से भगदड़ – Altercation Between Two Truck Drivers At The Main Intersection; Panic Ensues As A Sword Is Brandished

November 20, 2026


Altercation between two truck drivers at the main intersection; panic ensues as a sword is brandished.

मीरानपुर कटरा के चौराहे पर तलवार लिए खड़ा ट्रक चालक सत्यनाम सिंह। स्रोत : जागरूक पाठक

मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नगर के मुख्य चौराहे पर बृहस्पतिवार को दो ट्रक चालकों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक चालक के तलवार निकालने से चौराहे पर भगदड़ मच गई। विवाद के चलते यातायात बाधित हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस और होमगार्ड ने दोनों चालकों को हिरासत में ले लिया।

बरेली के बहेड़ी निवासी मिनी ट्रक चालक मोहम्मद जाकिर ने पुलिस को बताया कि वह बरेली से मिनी ट्रक में सरकारी गल्ला लादकर कानपुर जा रहा था। रास्ते में पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने ओवरटेक कर उसे साइड नहीं दी। मुख्य चौराहे पर पहुंचकर ट्रक चालक ने अपना वाहन उसके आगे लगा दिया। आरोप है कि ट्रक से नीचे उतरे चालक ने उस पर तलवार से हमला कर दिया।

वहीं, पंजाब के बरनाला जिले की धनेला मंडी निवासी ट्रक चालक सत्यनाम सिंह ने बताया कि वह पंजाब से आलू लेकर पश्चिम बंगाल जा रहा था। मिनी ट्रक चालक ने साइड न देने पर ईंट मारकर उसके ट्रक का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद जब उसने मिनी ट्रक को रोका तो चालक ने गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उसने अपनी सुरक्षा के लिए तलवार निकाली थी।

पिकेट ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड और पुलिसकर्मियों ने दोनों को पकड़कर हिरासत में ले लिया। इसके बाद ट्रकों को चौराहे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। सीओ तिलहर बिदुष सक्सेना ने बताया कि मारपीट के आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X