शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:असमिया संस्कृति की धुन पर थिरके कलाकार, पंजाबी भंगड़े ने जमाया रंग – Artists Danced To The Tunes Of Assamese Culture, While Punjabi Bhangra Added A Vibrant Touch
चंडीगढ़

Chandigarh News:असमिया संस्कृति की धुन पर थिरके कलाकार, पंजाबी भंगड़े ने जमाया रंग – Artists Danced To The Tunes Of Assamese Culture, While Punjabi Bhangra Added A Vibrant Touch

November 20, 2026


माई सिटी रिपोर्टर

चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के लॉ ऑडिटोरियम में असम और पंजाब की संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला। श्रीमंत शंकरदेव कला संगम कार्यक्रम में असमिया लोक संस्कृति, पारंपरिक कला और पंजाबी रंग एक ही मंच पर नजर आए। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को दोनों राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाया। असमिया संस्कृति की झलक पेश करने वाली रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं पंजाबी संस्कृति का रंग घोलने के लिए मंच पर भांगड़ा पेश किया गया। ढोल की थाप पर कलाकारों के कदम थिरके तो ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा। भांगड़े की प्रस्तुति ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। यह आयोजन पीयू की श्रीमंत शंकरदेव चेयर ने गुवाहाटी की श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र सोसायटी के सहयोग से किया। इसका उद्देश्य असम और पंजाब की कला, संस्कृति और परंपराओं को एक मंच पर लाना और दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देना था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X