शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीजी में 4 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन:सुबोध सिंह-निहारिका अपर मुख्य सचिव, रोहित यादव-कमलप्रीत प्रमुख सचिव – Chhattisgarh 4 Ias Officers Promotion Subodh Singh-niharika Barik
रायपुर

सीजी में 4 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन:सुबोध सिंह-निहारिका अपर मुख्य सचिव, रोहित यादव-कमलप्रीत प्रमुख सचिव – Chhattisgarh 4 Ias Officers Promotion Subodh Singh-niharika Barik

November 20, 2026


chhattisgarh 4 ias officers promotion subodh singh-niharika barik

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के चार आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को प्रमोशन आदेश जारी कर दिया है। सरकार ने 1997 बैच के आईएएस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक को अपर मुख्य सचिव बनाया है। साथ ही, राज्य प्रशासन ने 2002 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किया है। निर्धारित रिक्तियों के आधार पर राज्य सरकार ने इन चारों अधिकारियों को यह पदोन्नति सौंपी है।

नवीन जिम्मेदारियां और विभाग आवंटन

2002 बैच के अधिकारी डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव वेतनमान (पे मैट्रिक्स लेवल-15) में प्रोन्नत किया गया है। दोनों अधिकारियों को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर तैनात किया गया है।

आदेश के अनुसार डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग के प्रमुख सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। वे जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव और पेंशन निराकरण समिति के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। इससे, पहले डॉ. रोहित यादव वित्त विभाग के सचिव पद पर कार्यरत थे और उनके पास जनसंपर्क विभाग के सचिव तथा पेंशन निराकरण समिति के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार था।

स्कूल शिक्षा विभाग में नई तैनाती

दूसरे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. कमलप्रीत सिंह को स्कूल शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। डॉ. कमलप्रीत सिंह इससे पूर्व स्कूल शिक्षा विभाग में सचिव थे। पदोन्नति के बाद शासन ने उन्हें उसी विभाग में शीर्ष प्रशासनिक पद पर पदस्थ किया है। यह पदोन्नति केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी पत्र के निर्देशों के तहत पूरी की गई है। केंद्रीय विभाग ने छत्तीसगढ़ कैडर के लिए प्रमुख सचिव वेतनमान में पदोन्नति हेतु दो रिक्तियों का निर्धारण किया था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X