बिहार:कोसी स्नातक चुनाव में डॉ. एनके यादव का दबदबा कायम, 11 हजार से अधिक वोटों के अंतर से दर्ज की बड़ी जीत – Kosi Graduate Mlc Election Results: Bjp’s Dr. Nk Yadav Secures Historic Hattrick Win With 11,000+ Margin

एनके यादव
October 29, 2026

एनके यादव
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-06 के द्विवार्षिक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और निवर्तमान विधान पार्षद डॉ. एनके यादव ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए ऐतिहासिक हैट्रिक लगाई है। प्रथम और द्वितीय वरीयता के मतों की लंबी एवं जटिल मतगणना प्रक्रिया के बाद घोषित परिणाम में डॉ. एनके यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 11 हजार से अधिक मतों के विशाल अंतर से पराजित किया।
इस जीत के साथ ही डॉ. एनके यादव लगातार तीसरी बार कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान पार्षद (एमएलसी) निर्वाचित हुए हैं। उनकी इस जीत ने निर्वाचन क्षेत्र में उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ को एक बार फिर साबित कर दिया है।
इससे पहले, मतगणना के प्रथम वरीयता (फर्स्ट प्रेफरेंस) के चरण में भाजपा प्रत्याशी डॉ. एनके यादव को 24,528 मत प्राप्त हुए थे। वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नितेश कुमार को 18,918 और जनसुराज के रजनीश रंजन को 15,536 मत मिले थे। इस चरण में डॉ. यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 5,610 मतों से आगे थे।
पढ़ें: राजद, भाजपा, जन सुराज और निर्दलीय एक-एक सीट जीते; कोसी में एनके यादव ने लगाई हैट्रिक
हालांकि, प्रथम वरीयता के मतों में जीत के लिए निर्धारित 32,201 मतों का कोटा पूरा नहीं होने के कारण एकल संक्रमणीय मत प्रणाली के नियमानुसार द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती शुरू की गई। द्वितीय वरीयता के मतों की छंटनी और स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डॉ. एनके यादव की बढ़त 11 हजार से अधिक मतों के अंतर में बदल गई। इसके साथ ही उनकी जीत पर अंतिम मुहर लग गई।
पूर्णिया जिला स्कूल परिसर स्थित मतगणना केंद्र के बाहर देर रात से ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटी हुई थी। जैसे ही डॉ. एनके यादव की ऐतिहासिक जीत की खबर सामने आई, समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया। चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह पूर्णिया प्रमंडल के अधिकारियों ने विजेता प्रत्याशी डॉ. एनके यादव को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
November 12, 2026
मंत्री लेसी सिंह। फाइल फोटो विस्तार बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह गुरुवार दोपहर किशनगंज जिले के बहादुरगंज पहुंचीं। उनके आगमन के अवसर पर बहादुरगंज नगर पंचायत अंतर्गत आदर्श बालिका उच्च विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 24 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ की तैयारियों को लेकर […]
November 12, 2026
सबसे पहले सूर्योदय भी किशनगंज में ही। बाकी जिलों की समय-सारिणी नीचे। – फोटो : amar ujala digital विस्तार उदीयमान, यानी उगते सूर्य की अर्चना हिंदू धर्म में हर जगह तन-मन के लिए जरूरी बताई गई है। लोग सामान्य दिनों में भी सूर्योदय के समय जल दें तो उन्हें भी लाभ होता है। लेकिन, पूरी […]
November 11, 2026
गिरफ्तार आरोपी विस्तार पूर्णिया जिले के मधुबनी थाना क्षेत्र में केंद्रीय खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक संवेदनशील मामले में बड़ी कार्रवाई की है। आईबी की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मधुबनी थाना क्षेत्र के काली प्रसाद यादव टोला स्थित एक संदिग्ध युवक के घर पर […]
