शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:संदिग्ध हालात में बिस्तर पर मिला किसान का शव, हत्या का आरोप – Farmer’s Body Found On Bed Under Suspicious Circumstances; Murder Alleged

November 20, 2026


अंतू के कल्याणपुर मौरहा गांव में शुक्रवार सुबह 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग किसान का शव बरामदे में मिला। सुबह देर तक ने उठने पर बहू जगाने गई तो शव देख शोर मचाया। बेटे दिनेश ने पिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हरीलाल वर्मा (71) अपने घर पर रहकर खेती करते थे। घर पर उनके साथ बहू और नाती रहते हैं। बेटा दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। पत्नी करीब 10 दिन पहले रिश्तेदारी चली गई। बृहस्पतिवार रात हरीलाल खाना खाकर घर के बाहर खुले बरामदे में सो गए।

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तक वह नहीं उठे तो बहू जगाने पहुंची। इस दौरान उसने देखा तो बुजुर्ग बिस्तर पर मृत पड़े थे। ग्रामीणों के अनुसार उनके शरीर पर चोट के निशान थे। वहीं, कुछ लोग हार्ट अटैक से मौत की आशंका जता रहे थे।

वर्जन

बेटा ने किसान की हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

– आशुतोष मिश्र, सीओ सिटी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X