शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pilibhit News:बीसलपुर से शाहजहांपुर के बीच 47 किमी मार्ग पर बनेगी फोरलेन सड़क – A Four-lane Road Will Be Constructed On The 47 Km Stretch Between Bisalpur And Shahjahanpur
पीलीभीत

Pilibhit News:बीसलपुर से शाहजहांपुर के बीच 47 किमी मार्ग पर बनेगी फोरलेन सड़क – A Four-lane Road Will Be Constructed On The 47 Km Stretch Between Bisalpur And Shahjahanpur

November 20, 2026


A four-lane road will be constructed on the 47 km stretch between Bisalpur and Shahjahanpur.

बीसलपुर- शाहजहांपुर मार्ग। संवाद

पीलीभीत। बिलसंडा क्षेत्र में औद्योगिक गलियारे के विकास के साथ अब आसपास के क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने की तैयारी तेज हो गई है। इसी कड़ी में पीलीभीत और शाहजहांपुर के बीच आवागमन को सुगम बनाने के लिए बीसलपुर से शाहजहांपुर तक 47 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोरलेन में तब्दील किया जाएगा। 676 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना की कार्ययोजना अंतिम रूप ले चुकी है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सर्वे, एलाइनमेंट और पेड़ों की कटाई समेत जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। परियोजना को मई 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सड़क चौड़ीकरण से न केवल दोनों जिलों के बीच आवागमन आसान होगा, बल्कि औद्योगिक गतिविधियों, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

दरअसल, पीलीभीत से बरखेड़ा होते हुए बीसलपुर तक का मार्ग पहले सिंगल लेन था। इस हिस्से के चौड़ीकरण और सुधार के बाद अब इस पर आवागमन काफी सुगम हो गया है। पीलीभीत से बीसलपुर तक की दूरी लगभग 40 मिनट में पूरी हो रही है। अब इसी कड़ी में बीसलपुर से शाहजहांपुर तक के मार्ग को भी बेहतर बनाने की तैयारी है। इस मार्ग पर सड़क की बदहाल स्थिति, ऊबड़-खाबड़ सतह और तकनीकी बाधाओं के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी होती थी। फोरलेन बनने से इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X