शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jaunpur News:राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं 15 पीड़ितों की फरियाद – A Member Of The State Women’s Commission Heard The Complaints Of 15 Victims
जौनपुर

Jaunpur News:राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं 15 पीड़ितों की फरियाद – A Member Of The State Women’s Commission Heard The Complaints Of 15 Victims

November 20, 2026


A member of the State Women's Commission heard the complaints of 15 victims

चंदौली में महिला की फरियाद सुनती राज्य मंहिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव । स्रोत: जागरूक प
– फोटो : जिला उद्योग बंधु की बैठक लेते जिलाधिकारी एवं मौजूद अन्य अधिकारी व उद्यमी विभाग

चंदौली। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने सदर नगर पंचायत स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। लगभग 15 महिलाओं और किशोरियों ने समस्याएं रखीं। शिकायतें सुनने के बाद आयोग की सदस्य ने उनके समाधान का आश्वासन दिया। जनसुनवाई में पॉक्सो एक्ट, लैंगिक असमानता, जमीन विवाद, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न और दहेज हिंसा से संबंधित शिकायतें आईं। सुनीता ने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना और उन्हें सुरक्षित व सम्मानजनक माहौल देना आयोग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अन्याय, उत्पीड़न या हिंसा होने पर महिलाओं और बालिकाओं को चुप नहीं रहना चाहिए, बल्कि शिकायत दर्ज करानी चाहिए। आयोग महिलाओं की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X