Chitrakoot News:बस स्टैंड पर लगे जाम में एंबुलेंस समेत कई वाहन फंसे – Several Vehicles, Including An Ambulance, Got Stuck In A Traffic Jam At The Bus Stand
पहाड़ी (चित्रकूट)। कस्बे के बस स्टैंड पर रोज लगने वाला जाम लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। शुक्रवार सुबह टेंपो-ऑटो की अराजकता से कई घंटे तक जाम लगा रहा।
दोपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के बीच एंबुलेंस भी फंस गई। उसके अंदर मरीज तड़पता रहा। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं, शिक्षक और नौकरीपेशा लोग परेशान हुए।
लोगों ने अवैध टेंपो स्टैंड हटाने, टेंपो के लिए अलग जगह तय करने और सुबह पुलिस ड्यूटी लगाने की मांग की है। थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह का कहना है कि सड़क पर खड़े वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
