Shahjahanpur News:युद्ध के बाद हुआ रावण के पुतले का दहन – The Effigy Of Ravana Was Burnt After The Battle
तिलहर। दोदराजपुर में शुक्रवार शाम श्रीराम-रावण के बीच युद्ध के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन होते ही मेला परिसर भगवान राम के के जयकारों से गूंज उठा। आतिशबाजी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान कमलेश गुप्ता, सोनू खन्ना, हितेश गुप्ता, विपिन खन्ना और सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया
शाहजहांपुर। श्री बाबा विश्वनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन वृंदावन से आईं पूजा किशोरी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, पूतना वध, गोवर्धन पूजा और छप्पन भोग के प्रसंग सुनाए। उन्होंने गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए अहंकार त्यागने और प्रकृति का सम्मान करने का संदेश दिया। कथा में मंजू रानी गुप्ता, रोहित गुप्ता, अनामिका गुप्ता, मोहित, संगीता आदि मौजूद रहे। संवाद
श्री राधा-कृष्ण के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
शाहजहांपुर। कार्तिक मास की प्रभातफेरी शुक्रवार को हुंडालखेल में अरुण शुक्ला के आवास पर पहुंची। शुक्ला परिवार ने राधारानी और लड्डू गोपाल का पूजन कर स्वागत किया। श्री राधानाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने श्री राधा-कृष्ण के भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु झूम उठे। इसके बाद फूलों की होली खेली गई और आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। संवाद

शाहजहांपुर में बाबा विश्वनाथ मंदिर में कथा में भजनों पर थिरकते श्रद्धालु। संवाद

शाहजहांपुर में बाबा विश्वनाथ मंदिर में कथा में भजनों पर थिरकते श्रद्धालु। संवाद
