शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अमरोहा

Amroha News:36 हजार की घड़ी छह महीने में खराब, विक्रेता और कंपनी को नोटिस – Watch Worth 36,000 Breaks Within Six Months; Notice Issued To Seller And Company

November 20, 2026


अमरोहा। नामचीन कंपनी की करीब 36 हजार रुपये की घड़ी खरीदना कपड़ा कारोबारी फुरकान अहमद को महंगा पड़ गया। छह महीने में ही घड़ी खराब हो गई। विक्रेता और कंपनी के ऑनलाइन शिकायत पोर्टल पर शिकायत के बावजूद न तो घड़ी ठीक हुई और न रकम वापस मिली। परेशान होकर कारोबारी ने जिला उपभोक्ता आयोग में परिवाद दाखिल किया। आयोग ने घड़ी विक्रेता और संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

मामला नगर के मोहल्ला लकड़ा निवासी फुरकान अहमद से जुड़ा है। उन्होंने छह महीने पहले नामचीन कंपनी की घड़ी करीब 36 हजार रुपये में खरीदी थी। कुछ महीने बाद ही उसमें खराबी आ गई। कारोबारी ने पहले विक्रेता और फिर कंपनी के ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत कर घड़ी ठीक कराने या रकम लौटाने की मांग की, लेकिन समाधान नहीं हुआ।

इसके बाद उन्होंने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में परिवाद दाखिल किया। आयोग के अध्यक्ष रमाशंकर सिंह और महिला सदस्य अंजू रानी ने मामले का संज्ञान लेते हुए विक्रेता और कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X