शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गुरुग्राम

Gurugram News:आरएसबीवीपी प्रतियोगिता में सात विषयों के परिणाम घोषित, सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने मारी बाजी – Results For Seven Subjects In The Rsbvp Competition Announced; Students From Government Schools Emerge Victorious

November 20, 2026


गुरुग्राम। आरएसबीवीपी 2026-27 के तहत आयोजित प्रतियोगिता के सात विषयों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में महिमा (पीएमश्री स्कूल भांगरौला) पहले, लकी (जीजीएसएसएस जैकबपुरा) दूसरे और केशव सिंह (जीएसएस सिलानी) तीसरे स्थान पर रहे। आपदा प्रबंधन में मयंक झा (जीएसएस कादीपुर), सुशांत (जीएसएस गुरुग्राम विलेज) और वंदना (जीएसएस ऊंचा माजरा) ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

ग्रामीण परिवर्तन में सौरभ शर्मा, सूर्यकांत पांडेय और वैशाली विजेता रहे। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में यश डागर, सनी और लवीना भारती ने स्थान हासिल किया। पारंपरिक कृषि पद्धतियों में चिनू चौहान, अनुष्का सिंह और अनूप विजेता बने। कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय में किशन, राजू झा और सानू ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, गणितीय मॉडलिंग एवं कंप्यूटेशनल थिंकिंग में अनमोल वर्मा, राज रोशनी और मुकेश विजेता रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X