हॉन्गकॉन्ग ओपन:सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची, लक्ष्य भी आगे बढ़े; रक्षिता का सफर हुआ समाप्त – Satwiksairaj Rankireddy And Chirag Shetty Stormed Into The Semifinals Of The Hong Kong Open Result Updates
November 20, 2026
सात्विक-चिराग
विस्तार
भारत की सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शुक्रवार को चीन के हू के युआन और लिन जियांग यी की जोड़ी को हराकर हॉन्गकॉन्ग ओपन 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, पुरुष एकल वर्ग में लक्ष्य सेन भी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। भारतीय जोड़ी ने चीनी जोड़ी को 21-12, 13-21, 21-16 से हराकर जीत दर्ज की। वे दूसरा गेम हार गए, लेकिन वापसी करते हुए तीसरा गेम जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
हॉन्गकॉन्ग ओपन 2026 में लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। लक्ष्य ने सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू को 21-17, 10-21, 21-13 से हराया, जबकि सात्विक-चिराग ने चीन की जोड़ी को 21-12, 13-21, 21-16 से शिकस्त दी। दूसरी ओर, किदांबी श्रीकांत […]
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम शनिवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपने दूसरे राउंड रॉबिन मुकाबले में उतरेगी। मौजूदा चैंपियन भारत की नजरें इस मैच में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी लय बरकरार रखने और महाद्वीप में अपना दबदबा कायम रखने पर होंगी। भारत ने गुरुवार […]
मिल्खा सिंह – फोटो : IANS विस्तार फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर भारत के महान धावक मिल्खा सिंह की जयंती पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।