Charkhi Dadri News:लोक नृत्य में राजकीय आईटीआई रावलधी की छात्रा निशा की टीम प्रथम – Nisha’s Team Takes First Place In Folk Dance
चरखी दादरी। युवा एवं उद्यमिता और जिला प्रशासन के संयोजन से आयोजित युवा महोत्सव कार्यक्रम का जनता महाविद्यालय आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में सैकड़ों प्रतिभागी विद्यार्थियों ने लोक गीतों पर रंग-बिरंगे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोक नृत्य में निशा की टीम ने प्रथम स्थान पाया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सीईओ जिला परिषद विजेंद्र हुड्डा ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है और प्रतिभागी अपनी कला को आगे बढ़ाने का काम करता है।
उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है जब हमारा युवा सशक्त होगा, तभी हमारा देश आर्थिक रूप से सशक्त होकर विकसित भारत बनेगा। युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजित होना बेहद जरूरी है। आज के युवा संकल्प ले कि हम अपने कर्म, कौशल और नवाचार से समाज और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने महोत्सव में पहले, दूसरे एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी और विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और चेक देकर सम्मानित किया।
ये रहा परिणाम
कविता लेखन में प्रथम स्थान पर जनता महाविद्यालय के छात्र कुनाल रहे। दूसरे स्थान पर आईटीआई सातौंर के छात्र गुलशन रहे। वहीं तृतीय स्थान पर वैश्य स्कूल चरखी दादरी के छात्र सनीश रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एसडीजीएम राजकीय विद्यालय दादरी के छात्र गौरव सैनी रहे। दूसरे स्थान पर जीएम एसएसएसएस झोझू कलां की छात्रा वंशिका रही। वहीं तृतीय स्थान पर जनता महाविद्यालय की छात्रा दीपाली रही।
समूह लोक गायन में प्रथम स्थान पर आरपीएस स्कूल मिसरी छात्रा नेहा की टीम रही। दूसरे स्थान पर राजकीय आईटीआई रावलधी के छात्र अंकित की टीम रही। तृतीय स्थान पर वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र अमन की टीम रही। समूह लोक नृत्य में प्रथम स्थान पर राजकीय आईटीआई रावलधी की छात्रा निशा की टीम रही। दूसरे स्थान पर राजकीय आईटीआई कादमा के छात्र कपिल की टीम रही। वहीं तृतीय स्थान पर राजकीय आईटीआई कलाली-बलाली की छात्रा मंजू की टीम रही।
नुक्कड़ में दीपक की टीम प्रथम
नुक्कड़ नाटक में प्रथम स्थान पर राजकीय आईटीआई रावलधी के छात्र दीपक की टीम रही। दूसरे स्थान पर वैश्य स्कूल के छात्र अनुज की टीम रही। वहीं तृतीय स्थान पर राजकीय आईटीआई महिला दादरी की छात्रा बिंदु की टीम रही। संगीत वाद्ययंत्र समूह में प्रथम स्थान पर वैश्य स्कूल के छात्र यशेश की टीम रही। वहीं दूसरे स्थान पर वैश्य स्कूल चरखी के छात्र मनुज कुमार झींगा की टीम रही।
