Sambhal News:जेब से पैसे निकालने के विवाद में ब्लेड से गला रेतकर की थी हेल्पर की हत्या – Helper Murdered By Having His Throat Slit With A Blade, Following A Dispute Over Taking Money From A Pocket.helper Murdered By Having His Throat Slit With A Blade, Following A Dispute Over Taking Money From A Pocket
सैदनगली(अमरोहा)। ढबारसी रोड स्थित आम के बाग में ट्रक हेल्पर मोबिन (26) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शराब पीने के बाद जेब से पैसे निकालने को लेकर हुए विवाद में यासीन ने ब्लेड से गर्दन पर वार कर मोबिन की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आला कत्ल ब्लेड बरामद किया है।
रविवार को मोहल्ला मंसूरपुर निवासी अब्दुल रशीद के बेटे मोबीन का गला रेता शव आम के बाग में मिला था। पिता ने यासीन निवासी ग्राम मालपुर मिलक, थाना पाकबड़ा, जिला मुरादाबाद व हाल निवासी कांशीराम कॉलोनी उझारी और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार यासीन ने पूछताछ में बताया कि दोनों ने साथ शराब पी थी। इस दौरान मोबीन ने उसकी जेब से पैसे निकाल लिए, जिस पर विवाद हो गया। नशे की हालत में यासीन ने ब्लेड से मोबीन की गर्दन पर हमला कर हत्या कर दी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कुमरेश त्यागी, एसएसआई आकाश सहरावत, एसआई सतेंद्र नागर, एसआई अरूण गिरी, सिपाही गजेंद्र सिंह, सुमित कुमार, रवि कुमार और सर्विलांश की टीम शामिल रही।
