रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चंदौली

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा :28 को नौ केंद्रों पर 6111 परीक्षार्थी होंगे शामिल – Jawahar Navodaya Vidyalaya Entrance Exam: 6111 Candidates Will Take Part At Nine Centers On The 28th

November 21, 2026


पीडीडीयू नगर। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 28 नवंबर को होने वाली परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के नौ ब्लॉकों में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 6111 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा कराने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

प्रधानाचार्य संजय मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के लिए बरहनी ब्लॉक में नेशनल इंटर कॉलेज, सैयदराजा; चहनिया में राहुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, महुअरकला (बलुआ घाट रोड); चकिया में आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज; चंदौली में महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज; धानापुर में बीएंडबी इंटरनेशनल स्कूल, खरखोलिया मोहरगंज; नौगढ़ में राजकीय इंटर कॉलेज; नियामताबाद में नगर पालिका इंटर कॉलेज, पीडीडीयू नगर; शहाबगंज में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज और सकलडीहा में सकलडीहा इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि सकलडीहा ब्लॉक में सबसे अधिक 927 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं, धानापुर में 924, चहनिया में 831, चंदौली में 780, नियामताबाद में 646, बरहनी में 611, शहाबगंज में 585, चकिया में 457 और नौगढ़ में 350 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X