रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bijnor News:मंत्रोच्चार और दुग्धाभिषेक के साथ हुआ गंगा स्नान मेले का आगाज – The Ganga Snan Mela Commenced With The Chanting Of Mantras And A Ritual Bathing Of The Deity With Milk (dugdhabhishek)
बिजनौर

Bijnor News:मंत्रोच्चार और दुग्धाभिषेक के साथ हुआ गंगा स्नान मेले का आगाज – The Ganga Snan Mela Commenced With The Chanting Of Mantras And A Ritual Bathing Of The Deity With Milk (dugdhabhishek)

November 21, 2026


-जिला पंचायत अध्यक्ष ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गंगा आरती से भक्तिमय हुआ माहौल

– रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया मेला परिसर

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर/गंज दारानगर। विदुरकुटी के पास भागीरथी के तट पर शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार, दुग्धाभिषेक और पूजन के साथ गंगा स्नान मेले का शुभारंभ हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक ओम कुमार और अशोक राणा ने मेले के मुख्य द्वार का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद गंगा आरती हुई, जिसमें माहौल भक्तिमय हो गया। शाम ढलते ही मेला परिसर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।

उद्घाटन समारोह में पंडित शिवकुमार शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन कराया। इसके बाद मोक्षदायिनी गंगा में दूध प्रवाहित कर दुग्धाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गंगा की धारा जिले से होकर गुजरती है, यह जिलेवासियों का सौभाग्य है कि उन्हें गंगा स्नान मेले के आयोजन का अवसर मिलता है। भाजपा जिलाध्यक्ष बॉबी चौहान ने कहा कि गंगा हमारी मां हैं। उन्हें स्वच्छ रखना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। गंगा औषधियों का भंडार भी हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने कहा कि गंगा मेला भारतीय संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने कहा कि मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। ऐसे आयोजनों से आपसी मेलजोल और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।

मेले में आरजेपी इंटर कॉलेज और जीआईसी इंटर कॉलेज बिजनौर के छात्रों मोहम्मद अब्दुल्ला, मोहम्मद अमन, वंश, अनमोल और प्रिंस ने गंगा मैया की आकर्षक रंगोली बनाई। यह रंगोली मेले में पहुंचने वाले लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।

इस दौरान लोकेंद्र चौधरी, ओमवीर सिंह, दिगंबर सिंह, मंजू चौधरी, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी, थाना प्रभारी अवनीत मान, सुभाष वाल्मीकि, दीपक गर्ग, नजाकत अली, विजयदीप उर्फ बबलू चौधरी, डॉ. धर्मवीर सिंह, विनोद राठी और मनोज आदि मौजूद रहे।

—

स्नान के लिए रामगंगा नदी में पानी छोड़े जाने की मांग

कालागढ़। कालागढ़ के रामगंगा बांध से कार्तिक पूर्णिमा पर रामगंगा नदी में पानी छोड़े जाने की मांग उठने लगी है। इन दिनों नदी में पानी नहीं चलाया जा रहा है। 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर कालागढ़ में अफजलगढ़ बैराज/स्टील ब्रिज पर लगने वाले मेले में स्नान के लिए नदी में पानी नहीं है। जिसको लेकर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेश सैनी ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर नदी में पानी छोड़े जाने के लिए संबधित अधिकारी को निर्देशित करने की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X