दिल्ली:डीयू में विषम सेमेस्टर की कक्षाएं खत्म, जामिया के छात्रों ने उपस्थिति में मांगी छूट – Du Odd Semester Classes Conclude Ahead Of Dec 4 Exams; Jamia Students Seek Attendance Relief

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : Adobe Stock
November 21, 2026

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : Adobe Stock
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में 20 नवंबर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विषम सेमेस्टर (पहले, तीसरे, पांचवें व सातवें) की कक्षाएं समाप्त हो गईं। अब चार दिसंबर से परीक्षाओं की शुरुआत होगी, जबकि एक जनवरी से विद्यार्थियों के लिए दूसरे, चौथे, छठे व आठवें सेमेस्टर की शुरुआत होगी।
कक्षाओं की समाप्ति के साथ ही अब प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इस दौरान विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी के लिए छुट्टी शुरू हो जाएगी। अब विद्यार्थियों को चार दिसंबर से शुरू होने वाली थ्योरी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समय मिलेगा। इस दौरान छात्र अपने पाठ्यक्रम को दोहराने, अधूरे विषयों को पूरा करने और परीक्षा की तैयारी करने पर ध्यान दे सकेंगे।
प्रैक्टिकल परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को इसके लिए भी तैयारी करनी होगी। चार दिसंबर से शुरू होने वाली थ्योरी परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की ओर से पहले ही जारी किया जा चुका है।
दिसंबर के तीसरे सप्ताह में परीक्षाओं के समापन के बाद 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सेमेस्टर ब्रेक रहेंगे। इस कारण से अब डीयू में पढ़ाई जनवरी के पहले सप्ताह से ही शुरू होगी। हालांकि शिक्षकों की परीक्षा ड्यूटी होने के कारण उन्हें डीयू आना होगा। एक जनवरी से पढ़ाई शुरू होने के बाद 21 मार्च से 28 मार्च तक मिड सेमेस्टर अवकाश हो जाएंगे।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में कम उपस्थिति वाले छात्रों ने सेमेस्टर परीक्षा में विशेष छूट देने की मांग की है। इस संबंध में डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) को पत्र लिखकर परीक्षा में बैठने की अनुमति देने की अपील की है। पत्र के अनुसार जामिया के नियमों के मुताबिक परीक्षा में शामिल होने के लिए 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है। लेकिन इस सेमेस्टर में बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति कम रह गई। इसकी वजह परिसर में करीब 18 दिन तक चला विरोध प्रदर्शन रहा। इस दौरान नियमित कक्षाएं प्रभावित हुईं और बड़ी संख्या में छात्र आंदोलन में शामिल रहे। ऐसे में छात्रों की उपस्थिति पर प्रभाव पड़ा है।
छात्रों की मांग है कि 50 फीसदी या इससे अधिक उपस्थिति वाले छात्रों को बिना किसी शर्त परीक्षा में बैठने दिया जाए। जबकि 50 फीसदी से कम उपस्थिति वाले छात्रों को लिखित आश्वासन लेकर परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाए। सेमेस्टर में उपस्थिति की कमी के कारण किसी भी छात्र को परीक्षा से वंचित नहीं करने की अपील की गई है।
November 29, 2026
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए ने कुछ अभ्यर्थियों को अपना पसंदीदा परीक्षा शहर चुनने का एक और मौका दिया है। यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्हें आवेदन के समय चुने गए चार शहरों में से कोई भी शहर […]
November 29, 2026
कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी CAT 2026 का आयोजन 29 नवंबर को किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर पर होगी और देशभर के करीब 170 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को तीन हिस्सों में सवाल हल करने होंगे। इनमें अंग्रेजी भाषा और उसे समझने की क्षमता, आंकड़ों की समझ और तर्कशक्ति, […]
November 28, 2026
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की JEE और NEET 2027 की मुफ्त कोचिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आज, 28 नवंबर 2026, आखिरी तारीख है। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी बोर्ड के आधिकारिक कोचिंग पोर्टल coaching.biharboardonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को होनी निर्धारित है। इस कार्यक्रम के तहत पटना में […]
