रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छत्तीसगढ़:पहले प्यार और शादी का वादा, फिर शारीरिक शोषण और इनकार; आरोपी गिरफ्तार – A Woman Was Sexually Exploited Under The False Promise Of Marriage; When The Man Backed Out, The Victim Approa
रायगढ़

छत्तीसगढ़:पहले प्यार और शादी का वादा, फिर शारीरिक शोषण और इनकार; आरोपी गिरफ्तार – A Woman Was Sexually Exploited Under The False Promise Of Marriage; When The Man Backed Out, The Victim Approa

November 21, 2026


A woman was sexually exploited under the false promise of marriage; when the man backed out, the victim approa

महिला का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और फिर इन्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी को आज जेल भेज दिया गया। यह मामला महिला थाने में दर्ज किया गया था।

पीड़िता ने 3 नवंबर को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि भाठनपाली निवासी प्रवीण कुमार प्रधान ने उसे शादी का झांसा दिया। पीड़िता की पहचान प्रवीण से 2024 में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई थी। प्रवीण का पीड़िता के चक्रधर नगर स्थित किराए के मकान में आना-जाना था। 4 दिसंबर 2024 को आरोपी उसे अपने किराए के मकान में ले गया। वहां उसने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद प्रवीण समय-समय पर महिला का शारीरिक शोषण करता रहा।

शादी से इन्कार और गिरफ्तारी

पीड़िता ने बताया कि 18 जनवरी को आरोपी उसके घर पहुंचा। वहां उसने विवाद करते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद प्रवीण ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 351(3) और 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस टीम ने मामले की विवेचना शुरू की।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस पीड़िता की शिकायत के बाद से आरोपी की लगातार पतासाजी कर रही थी। आज पुलिस को प्रवीण के भाठनपाली में होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X