रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रानीखेत:दूध देने जा रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला, पंजों से वार कर किया घायल; गांव में दहशत – Leopard Attacks A Young Man Who Was Going To Deliver Milk In Almora
अल्मोड़ा

रानीखेत:दूध देने जा रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला, पंजों से वार कर किया घायल; गांव में दहशत – Leopard Attacks A Young Man Who Was Going To Deliver Milk In Almora

November 21, 2026


Leopard attacks a young man who was going to deliver milk in almora

दूध देने जा रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत विकासखंड ताड़ीखेत के बधाण गांव में शनिवार सुबह दूध देने जा रहे एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। तेंदुए ने युवक पर पंजों से वार कर उसे घायल कर दिया। युवक के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल उप जिला चिकित्सालय रानीखेत पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। गांव में दिनदहाड़े और आबादी के नजदीक तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X