हाथरस अस्पताल:माड्यूलर ऑपरेशन थिएटर हो रहा दिखावटी साबित, निश्चेतक विशेषज्ञ न होने से नहीं हो पा रहे ऑपरेशन – No Major Surgery Without Anaesthetist

जिला अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर
– फोटो : संवाद
November 21, 2026

जिला अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर
– फोटो : संवाद
हाथरस जिला अस्पताल में लाखों रुपये की लागत से तैयार माड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) दिखावटी साबित हो रही है। अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होने के बावजूद यहां निश्चेतक विशेषज्ञ न होने से जनरल सर्जन व ऑर्थो सर्जन बड़े ऑपरेशन नहीं कर पा रहे हैं।
एमबीबीएस चिकित्सक जनरल या लोकल एनेस्थीसिया दे सकते हैं, इसलिए जिला अस्पताल में हर माह 90 से 100 माइनर सर्जरी हो रही हैं। ओटी में ईएनटी, आंख व हड्डी से संबंधित छोटी सर्जरी की जा रही हैं। अक्तूबर में 110 सर्जरी की गईं, जबकि नवंबर में अब तक 75 सर्जरी हो चुकी हैं। इनमें मोतियाबिंद के ऑपरेशन बढ़े हैं।
जिला अस्पताल की ओटी में छोटी ऑपरेशन हो रहे हैं। हर माह 15 से 20 मेजर ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। निश्चेतक विशेषज्ञ की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है। जल्द ही किसी का अटैचमेंट हो सकता है।-डाॅ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस
बड़े ऑपरेशन में आती है दिक्कत
अस्पताल में उन्नतशील ओटी होने के बावजूद यहां बड़े ऑपरेशन नहीं हो पा रहे। इनमें निश्चेतक विशेषज्ञ की आवश्यकता होती है, जो ऑपरेशन के दौरान हर समय साथ रह सके। रीजनल एनेस्थीसिया में इनकी आवश्यकता पड़ती है। जैसे सी-सेक्शन या पैर व कूल्हे की सर्जरी में स्पाइनल एनेस्थीसिया दिया जाता है। लंबी सर्जरी के बाद दर्द नियंत्रण के लिए एपिड्यूरल एनेस्थीसिया तथा किसी विशेष नस या नसों के समूह को सुन्न करने के लिए नर्व ब्लॉक एनेस्थीसिया दिया जाता है।
स्टाफ की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा
जिला अस्पताल में आई सर्जन, ऑर्थो व जनरल सर्जन होने के बावजूद अत्याधुनिक ओटी में ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। ओटी में कुशल तकनीशियन के अभाव में आधुनिक मशीनों का संचालन व उनका रखरखाव प्रभावित हो रहा है। वार्ड बॉय और नर्सिंग स्टाफ की कमी के अलावा सबसे बड़ा अड़ंगा निश्चेतक विशेषज्ञ का है।
November 29, 2026
हाथरस। लगातार मिल रहीं शिकायतों पर शनिवार शम को रुहेरी स्थित कृष्णा हॉस्पिटल पर एडीएम प्रशांत तिवारी के नेतृत्व में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। आवासीय भवन में अस्पताल चल रहा था, जिसमें पर्याप्त जगह भी नहीं थी। खामियों के आधार पर उसे सील कर दिया गया। जिस चिकित्सक के नाम […]
November 29, 2026
प्रतीकात्मक चित्र। – फोटो : Archive हाथरस। शासन ने जिले की दो प्रमुख ग्रामीण सड़कों के विशेष मरम्मत कार्य को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। कुल 4.80 किलोमीटर लंबी इन दोनों सड़कों की विशेष मरम्मत पर एक करोड़ तीन लाख 32 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव […]
November 28, 2026
हाथरस। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित विभिन्न डिपो की बसें शहर के मुख्य बस स्टैंड पर आने के बजाय रुहेरी और नगला भुस तिराहे से सीधे बाईपास होकर निकल रही हैं, जिससे यात्रियों को समय, पैसा और असुरक्षा की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। सहालग के सीजन में रोडवेज बसों के चालक-परिचालकों की मनमानी […]
