Hathras News:शहर में यात्री परेशान, बाईपास से गुजर रहीं बसें – Passengers In The City Are Troubled, Buses Are Passing Through The Bypass
हाथरस। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित विभिन्न डिपो की बसें शहर के मुख्य बस स्टैंड पर आने के बजाय रुहेरी और नगला भुस तिराहे से सीधे बाईपास होकर निकल रही हैं, जिससे यात्रियों को समय, पैसा और असुरक्षा की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
सहालग के सीजन में रोडवेज बसों के चालक-परिचालकों की मनमानी यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। 27 नवंबर को मोहल्ला वाटर वर्क्स निवासी शिवी भारद्वाज अलीगढ़ से हाथरस लौट रही थीं। उन्होंने शिकोहाबाद डिपो की बस संख्या यूपी 83 बीटी-0126 में हाथरस के लिए 57 रुपये का पूरा टिकट कटवाया, लेकिन चालक ने उन्हें रुहेरी बाईपास पर ही उतार दिया।
शिवी ने शिकोहाबाद डिपो के एआरएम के सरकारी नंबर पर फोन मिलाया, लेकिन फोन नहीं उठा। मजबूरन उनके पिता रामकुमार को कई किलोमीटर स्कूटी चलाकर बाईपास से बेटी को घर लाना पड़ा। डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि हाथरस डिपो की सभी बसें शहर में होकर गुजर रही है। अगर किसी डिपो की बस के बारे में शिकायत मिलती है तो उसे संबंधित डिपो को भेजा जाएगा।
कई डिपो की बसें कर रहीं मनमानी
शिवी ने एआरएम से शिकायत करते हुए बताया कि रुहेरी बाईपास पर पिता का इंतजार करने के दौरान वह करीब 25 मिनट तक मौके पर खड़ी रहीं और इस बीच कई डिपो की रोडवेज बसें शहर के अंदर जाने के बजाय सीधे बाईपास से गुजरती दिखीं। खासकर सोहराब गेट, मुरादाबाद,
अतिरिक्त किराया और सुरक्षा का संकट
बाईपास पर उतारे जाने के बाद परिवार, महिलाओं और सामान के साथ यात्रा कर रहे लोगों को शहर के अंदर आने के लिए या तो परिजनों को बुलाना पड़ रहा है या फिर ई-थ्री व्हीलर चालकों को अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है। शिवी का कहना है कि यह परेशानी शासन या विभाग की नीतियों के कारण नहीं, बल्कि अधिकारियों का अपने कर्मियों पर नियंत्रण न होने और उनकी मनमानी के कारण हो रही है। यात्रियों ने रुहेरी व नगला भुस पॉइंट पर चेकिंग कर मनमानी करने वाले चालक-परिचालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
