Mau News:शादी समारोह में बेटे पर चाकू से हमला, बचाने पहुंचे पिता को लाठियों से पीटकर किया घायल – Son Attacked With A Knife At A Wedding Ceremony; Father, Who Stepped In To Help, Beaten With Sticks And Left Injured
बढुआ गोदाम (मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए पिता-पुत्र पर कुछ अराजकतत्वों ने लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया युवक के पेट में गंभीर चोट आई है, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल ने होने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिता शिव कुमार की तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है इस मामले पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
कंधेरी गांव निवासी शिव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात आठ बजे के करीब अपने बेटे रवि कुमार के साथ बगल के गांव डुमरांव में अनिल कुमार की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। इसी दौरान रंजिश में डुमरांव गांव निवासी पिंटू, अर्जुन, सोनू, भरत, बलवंत, सोचन, गोविंद, प्रिंस, प्रेम प्रकाश, रवि, प्रिंस, पीयूष, महेश, प्रदीप, अभिषेक और राजेश सहित 16 लोगों ने एकजुट होकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया।
आरोप है कि जान से मारने की नीयत से किए गए हमले में रवि कुमार के पेट पर चाकू से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर पिता शिव कुमार बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिए घायलों को अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रवि की गंभीर हालत देखते हुए उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
