छत्तीसगढ़:दवा कारोबारी से 15 करोड़ रुपये की फिरौती, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकी – Chhattisgarh: Drug Dealer Extorted Rs 15 Crore, Threatened By Lawrence Bishnoi Gang

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकी
November 21, 2026

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकी
दुर्ग जिले में दवा कारोबारी शशांक चोपड़ा से 15 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा बताते हुए धमकी दी कि रकम न मिलने पर परिवार के एक सदस्य की हत्या कर दी जाएगी। इस धमकी के तुरंत बाद पीड़ित कारोबारी ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
कारोबारी की शिकायत मिलने के बाद दुर्ग पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कारोबारी के घर के बाहर तीन दिन से पुलिस टीम तैनात की गई है। पुलिस की विशेष टीम फोन करने वाले का मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सूक्ष्म जांच कर रही है। हालांकि पुलिस ने शुरुआती जांच में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की सीधी संलिप्तता से इन्कार किया है। जांच अधिकारी इस पहलू की पड़ताल कर रहे हैं कि कॉल करने वाले का गिरोह से वास्तव में कोई संबंध है या उसने केवल खौफ पैदा करने के लिए नाम का इस्तेमाल किया है।
शशांक चोपड़ा की फर्म मेडिकल उपकरण, जांच में उपयोग होने वाली सामग्री और स्वास्थ्य संबंधी सामान की आपूर्ति करती है। उनका नाम राज्य में मेडिकल उपकरण तथा री-एजेंट की खरीदी से जुड़े कथित घोटाले में भी सामने आया था। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो और आर्थिक अपराध शाखा ने जनवरी, 2025 में केस दर्ज किया था। इसके बाद वित्तीय लेन-देन की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय ने भी मामले की पड़ताल शुरू कर दी थी। जांच एजेंसियों ने सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने तथा खरीदी में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। इस मामले में शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार भी किया गया था, जिसके बाद उन्हें विभिन्न मामलों में अदालत से जमानत मिल गई थी।
November 29, 2026
सांकेतिक तस्वीर विस्तार दुर्ग में विशेष पॉक्सो अदालत ने 13 वर्ष की मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग से कई बार दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी जीजा को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश और चतुर्थ एफटीएससी विशेष न्यायालय के पीठासीन अधिकारी अनिष दुबे की अदालत ने आरोपी पर […]
November 27, 2026
सांकेतिक तस्वीर विस्तार दुर्ग जिले के भिलाई में कोहका स्थित अवंति बाई चौक के पास एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय एमबीबीएस छात्र अभिजीत देवांगन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट प्राप्त हुआ […]
November 26, 2026
दुर्ग के युवाओं के लिए नौकरी का मौका विस्तार दुर्ग जिले में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र आज जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। मालवीय नगर स्थित रोजगार कार्यालय परिसर में होने वाले इस मेले के माध्यम से निजी […]
